गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का शुभारंभ

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2026 7:50 अपराह्न

कोटद्वार : Bhagwant Global University में 19–20 मार्च को आयोजित होने वाली वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ‘स्पर्धा’ का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. पी.एस. राणा ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा रिबन काटकर किया। उद्घाटन के बाद National Cadet Corps (एनसीसी) कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर प्रो. राणा ने कहा कि जीवन में खेलों का विशेष महत्व है। खेल न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि तनाव से मुक्ति दिलाने के साथ मनोरंजन और भावनात्मक विकास में भी सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में खेल भावना विकसित करना और उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने प्रतियोगिता की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे नई प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।

क्रीड़ा प्रभारी एवं प्रतियोगिता समन्वयक मुकेश अधिकारी ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, गोला फेंक, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, रस्साकशी, बैडमिंटन सहित कई खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जो निर्णायक मंडल के पर्यवेक्षण में संपन्न होंगी।

प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबलों में भाला फेंक (बालिका वर्ग) में दीपांशी प्रथम, दिव्या द्वितीय और आयुषी तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि बालक वर्ग में करण प्रथम, मनमोहन द्वितीय और नितिन तृतीय स्थान पर रहे।

गोला फेंक (बालिका वर्ग) में श्रद्धा प्रथम, अनामिका द्वितीय और आयुषी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग में करण प्रथम, हिमांशु द्वितीय और सागर तृतीय स्थान पर रहे। कैरम (बालिका वर्ग) में सिमरन ने प्रथम, इशु ने द्वितीय और कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चक्का फेंक (बालिका वर्ग) में आस्था प्रथम, दिव्या द्वितीय और पलक तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि बालक वर्ग में हिमांशु प्रथम, कार्तिकेय द्वितीय और करण तृतीय स्थान पर रहे। शतरंज प्रतियोगिता में यश थापा ने प्रथम, अनिरुद्ध कुमार ने द्वितीय और गौरिश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन ऊंची कूद, लंबी कूद, संगीत कुर्सी और खो-खो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

उद्घाटन समारोह में डीन डॉ. के. सर्वानन, सहायक कुलसचिव अरुण कुमार, डॉ. अभिषेक शर्मा, राहुल राजपूत, गुरजंट सिंह, विकास पाल, शैलेश, सुमन, उज्ज्वल, शिवानी नेगी, मिलन रावत, कमल जोशी, हर्षित शर्मा, शशि, ब्रजेश, रवि, ज्योति नेगी, आकांक्षा, पिंकी, रक्षन्दा, योगिता, कुसुम सहित अनेक शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह और डॉ. विभांशु विक्रम सिंह ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी से नई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह. आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल – पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर
  • आर्य समाज स्थापना दिवस पर रामनगर में हवन-यज्ञ, आचार्य बिहारी लाल ने बताए धर्म के दस लक्षण
  • एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, तकनीकी कौशल पर हुआ बौद्धिक सत्र
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का शुभारंभ
  • सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
  • बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार, मास्टर प्लान के तहत फेज 1 के निर्माण कार्य हुए पूर्ण, फेज 2 के निर्माण कार्य गतिमान
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू
  • नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
  • शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में रोजगार के अवसरों पर व्याख्यान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.