posted on : जनवरी 6, 2022 4:27 अपराह्न
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवंत चौहान द्वारा कोविड के नये वेरियेन्ट ओमीक्रोन के बढ़ते प्रसार को रोकने दृष्टिगत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग न करने वाले व्यक्तियों को निशुल्क मास्क वितरित करने के साथ- साथ एनाउन्समेंट कर आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन को एनाउन्समेंट कर कोविड-19 संक्रमण के नये बेरियेन्ट ओमीक्रोन से बचाव हेतु जागरूक कर बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियों को मास्क वितरित किये गये। साथ ही राज्य सरकार द्वारा कोविड के नये वेरियेन्ट ओमीक्रोन के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिये जारी की गयी कोविड गाइडलाइंस का पालन करने, घर से बाहर निकलते ही मास्क का प्रयोग करने, बार-बार साबुन पानी से हाथ धोने, समय-समय पर अपने हाथो को सैनिटाइज करने व भीड-भाड़ वाली जगह पर उचित बनाकर रखने हेतु बताया गया। साथ ही सभी को राज्य में रात्रि कर्फ्यू (रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे) का पालन करने हेतु बताया गया।



