सोमवार, दिसम्बर 1, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में जीतने से ही नहीं, हारने से भी सरकार बनती है

शेयर करें !
posted on : जनवरी 30, 2022 9:09 अपराह्न

देहरादून : विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन हो चुके हैं। चुनाव से जुड़े कई मिथक होते हैं। इन मिथकों और मान्यताओं को भी राजनीतिक दल चुनाव में पूरी अहमियत देते हैं। हालांकि, समय-समय पर मिथक टूटते भी रहे हैं। उत्तराखंड की राजनीति से भी कुछ ऐसे ही मिथक जुड़े हैं। खास बात यह है कि ये मिथक सालों से चले आ रहे हैं और आज भी बरकरार हैं। राज्य की कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर जीत और हार से सरकारें बनती हैं। दिलचस्प यह है कि केवल जीत ही नहीं, बल्कि हारने से भी सरकार बनती है।

गंगोत्री

गंगोत्री सीट ऐसी सीट है, जहां जिस भी पार्टी का विधायक जीतता है, सरकार उसीकी बनती है। 2002 के चुनाव में कांग्रेस के विजयपाल सजवाण जीते, उन्होंने 7878 वोट हासिल किए जबकि सीपीआई के कमला राम नौटियाल यहां 7268 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस की सरकार बनी। 2007 के चुनाव में यहां भाजपा के गोपाल सिंह रावत जीते। उन्होंने कांग्रेस के विजयपाल सजवाण को हराकर जीत हासिल की। सरकार भाजपा की बनी। 2012 के चुनाव में कांग्रेस के विजयपाल सजवाण जीते, सरकार कांग्रेस की बनी। 2017 के चुनाव में फिर भाजपा के गोपाल सिंह रावत जीते। इस फिर भाजपा की सरकार बनी।

बदरीनाथ

गंगोत्री की तरह ही बद्रीनाथ सीट का भी इतिहास है। 2002 में कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अनुसूइया प्रसाद मैखुरी जीते। कांग्रेस की सरकार बनी। 2007 में भाजपा के केदार सिंह फोनिया जीते जबकि। सरकार भाजपा की बनी। 2012 में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी जीते। सरकार कांग्रेस की बनी। 2017 में भाजपा के महेंद्र भट्ट जीते। सरकार भाजपा की बनी।

रामनगर

2002 में कांग्रेस के योगेंबर सिंह जीते। सरकार कांग्रेस की बनी। 2007 में भाजपा के दीवा सिंह बिष्ट विजेता रहे। सरकार भाजपा की बनी। 2012 में कांग्रेस की अमृता रावत जीती। सरकार कांग्रेस की बनी। 2017 में भाजपा के दीवान सिंह विजेता रहे। इस भाजपा की बनी।

रानीखेत

रानीखेत सीट का इतिहास कुछ अलग है। यहां जीतने वाले नहीं, बल्कि हारने वाली पार्टी की सरकार बनती है। 2002 चुनाव में भाजपा के अजय भट्ट जीते। विजेता भाजपा का रहा और राज्य में सरकार कांग्रेस की बनी। 2007 में कांग्रेस के करन माहरा विजेता रहे। राज्य में सरकार भाजपा की बनी। 2012 में भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट जीते। भाजपा प्रत्याशी जीते लेकिन राज्य में सरकार कांग्रेस की बनी। 2017 में कांग्रेस के करन माहरा जीते, भाजपा के अजय भट्ट हार गए। सरकार भाजपा की बनी।

पुरोला

पुरोला सीट से भी कमोबेश यही स्थिति रही है। इस सीट से जिस भी पार्टी का विधायक जीत कर आता है। उसी पार्टी की सरकार कभी नहीं बनी। इस बार भी समीकरण कुछ ऐसे ही नजर आ रहे हैं।

कोटद्वार

कोटद्वार सीट भी ऐसी ही सीट है, जहां जिस भी पार्टी का विधायक जीतता है, सरकार उसी की बनती है। 2002 के चुनाव में कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह नेगी जीते तो कांग्रेस की सरकार बनी। 2007 के चुनाव में यहां भाजपा के शैलेन्द्र सिंह रावत जीते तो सरकार भाजपा की बनी । उन्होंने कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह नेगी को हराकर जीत हासिल की थी। 2012 के चुनाव में कांग्रेस के सुरेन्द्र सिंह नेगी जीते, सरकार कांग्रेस की बनी। 2017 के चुनाव में फिर भाजपा के डॉ. हरक सिंह रावत जीते तो भाजपा की सरकार बनी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम गौरव कुमार ने की पैनखण्डा महोत्सव 2025 की तैयारियों की समीक्षा; सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • डीएम निकिता खंडेलवाल ने सुनी जन-समस्याएं, जनता दरबार में 37 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने की शीत ऋतु की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • भारत-तिब्बत सहयोग मंच की बैठक संपन्न, नवनीत राठी को युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त
  • राजकीय आईटीआई में प्रवेश शुरू, इलैक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड में मेरिट के आधार पर दाखिला, तुरंत करें आवेदन!
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बूंखाल मेले की तैयारियों को लेकर ली बैठक, अधिकारियों को समयबद्ध व्यवस्थाओं को पूरा करने के दिए सख्त निर्देश
  • गीता जयंती पर किया गीता पाठ 
  • एसजीआरआर कॉलेज के छात्रों ने शहर में एड्स जागरूकता रैली का किया आयोजन
  • डीएम मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश
  • देहरादून बना ओवरऑल चैंपियन, 84 गोल्ड मेडल के साथ जीती चल वैजयंती ट्रॉफी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.