शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में इस तरह होगी सभी परीक्षाएं, अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 31, 2023 11:12 अपराह्न
 
हरिद्वार/देहरादून : अध्यक्ष लोक सेवा आयोग डॉ. राकेश कुमार ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सभी परीक्षाओं को व्यवस्थित एवं पारदर्शिता के साथ आयोजित कराये जाने तथा महत्वपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु आयोग के सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक को निर्देश जारी किये हैं। अध्यक्ष लोक सेवा आयोग द्वारा जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि आयोग में समस्त गोपनीय / अति गोपनीय अनुभागों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किये जाने के दृष्टिगत उन्हें केन्द्रीकृत स्थल पर ले जाने का निर्णय लिया जा चुका है। अब उक्त स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्ति को ही द्विस्तरीय सुरक्षा जांच के पश्चात प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें Frisking, फिजिकल स्कैनिंग, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन एवं चौबीस घण्टे सशस्त्र सुरक्षा गार्ड की तैनाती आदि शामिल हैं। उपरोक्त परिसर में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए द्वार पर ही क्लॉक रूम स्थापित करते हुए उसमें लॉकर उपलब्ध कराए जाएं। उक्त स्थल पर अनुभागों को स्थापित करने के लिए कार्यदायी संस्था से अति शीघ्र कार्य कराया जाए तथा गोपनीय कार्यों यथा- प्रश्नपत्रों का निर्माण, उत्तरपुस्तिकाओं एवं ओएमआर का भण्डारण, उनका मूल्यांकन, ओएमआर स्कैनिंग आदि के लिए वहीं समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
 आयोग के गोपनीय अनुभागों की  सिक्योरिटी ऑडिट / सुरक्षा समीक्षा हेतु सचिव परीक्षा नियन्त्रक एवं प्रोग्रामर, आई.टी. सैल आयोग की ओर से प्रतिभाग करेंगे। गोपनीय / अतिगोपनीय अनुभागों में विषय विशेषज्ञों द्वारा इण्टरनेट एक्सेस उनके द्वारा केवल सर्च किये जाने तक ही सीमित रखा जाए। हॉटस्पॉट डिस्सेबिल एवं इण्टरनेट के माध्यम से कोई भी सामग्री उक्त अनुभागों से बाहर न भेजी जा सके, इस हेतु आवश्यक प्रबन्ध किये जाएं। विषय विशेषज्ञों हेतु ई-लाईब्रेरी एवं वांछित पुस्तकों की व्यवस्था अनुभाग में ही प्रदान की जाए। सभी आवश्यक प्रक्रियाएं / व्यवस्थाएं जैसे सीसीटीवी कैमरे का संचालन, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का डाटा सुरक्षित रखा जाना, द्विस्तरीय जाँच सुरक्षा चक्र आदि सही प्रकार से निरन्तर संचालित हो रहे हैं, इस हेतु चेक लिस्ट तैयार की जाए तथा साप्ताहिक आधार पर क्रियान्वयन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। गोपनीय अनुभागों की सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग परीक्षा नियन्त्रक एवं अन्य अनुभागों की मॉनिटरिंग सचिव द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। आयोग के प्रवेश द्वार पर रखी गई विजिटर बुक एवं फोन कॉल विवरण का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए।
विभिन्न परीक्षाओं के गोपनीय प्रश्न बैंक एवं प्रश्न पत्र की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने हेतु डबल लॉक व्यवस्था लागू की जा चुकी है। समस्त गोपनीय अनुभागों हेतु किसी भी प्रकार की ई-डिवाइस अंदर लाने या बाहर ले जाने पर पूर्ण प्रतिबन्ध रखा जाए। जिसके लिए विस्तृत प्रक्रिया प्रस्ताव अनुमोदनार्थ तत्काल प्रस्तुत किया जाए। परीक्षा भवन के प्रांगण में आयोग के समस्त वाहनों हेतु पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा चौपहिया एवं दुपहिया वाहनों हेतु स्थान निर्धारित करते हुए चिन्हांकन किया जाए। कार्मिकों को बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने हेतु लाईब्रेरी के समीप ही व्यवस्था की जाए। प्रशासनिक भवन में प्रवेश करने वाले वाहनों को मुख्य द्वार से प्रवेश एवं कैंटीन के समीप स्थित द्वार से वाहनों की निकासी निर्धारित की जाए। यह व्यवस्था 01 फरवरी, 2023 से लागू की जाए।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.