रविवार, फ़रवरी 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नए उत्तराखंड के संकल्प वाले इस बजट में युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगारपरक शिक्षा देने पर दिया गया है विशेष ध्यान – प्रदेश प्रवक्ता भाजपा वीरेन्द्र बिष्ट

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2023 2:54 अपराह्न
 
कोटद्वार । बजट को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन रविवार को देवी मंदिर के निकट एक होटल में किया गया । जिसमें प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने उत्तराखंड के बजट को शानदार, सर्व स्पर्शी, सर्व समावेशी व सामाजिक जन आकांक्षाओं के अनुरूप राज्य को सशक्त बनाने वाला बताया । कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री धामी के विजन 25 ( वर्ष 2025 उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य होगा) को साकार करने वाला साबित होगा, उन्होंने आगे कहा कि नए उत्तराखंड के संकल्प वाले इस बजट में जहां युवाओं को बेहतर शिक्षा और बेहतर रोजगारपरक शिक्षा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है वहीं कृषि, उद्यान, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर को भी महत्व दिया गया है। यह बजट 18.5 फीसदी वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 77407 करोड रुपए का है। जो उत्तराखंड की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को दर्शाता है, सबसे अधिक और सबसे महत्वपूर्ण हमारे भविष्य के लिए 10459 करोड़ का प्रावधान शिक्षा, खेल और युवा कल्याण के लिए है, समग्र शिक्षा योजना के लिए 813 करोड़ की बात हो चाहे निजी स्कूलों में निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए 169 करोड़ की बात हो या उत्कृष्ट कलस्टर विद्यालय स्थापित करने के लिए 51 करोड़ की बात ।
मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना में छात्रवृत्ति की बात है या अन्य छात्रवृत्ति और मुफ्त किताबें व यूनिफार्म की बात हो इसी तरह अन्य सभी शैक्षिक माहौल को बेहतर बनाने वाली अन्य योजनाओं की बात है। स्वास्थ्य के लिए 4217.87 करोड, अटल आयुष्मान हेतु 400 करोड़,  मेडिकल कॉलेज तथा नर्सिंग कॉलेज के निर्माण हेतु 400 करोड, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के लिए 772 करोड़ शामिल है। गांव की तस्वीर बदलने के लिए ग्राम में विभाग के लिए 3272 करोड, पेयजल, आवास, नगर विकास के लिए 2525 करोड रुपए, पीएम आवास योजना के लिए 319 करोड रुपए, स्वच्छ भारत अभियान के तहत होने वाली योजनाओं के 227 करोड़, लोक निर्माण विभाग के लिए 2791 करोड़ का प्रावधान किया गया है । महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार ने जेंडर बजट के तहत 13920 करोड़ का प्रावधान किया गया है जेंडर बजट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम, रोजगार क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जाता है विभागीय योजनाओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जेंडर बजट को दो श्रेणी में रखा गया है जो योजनाएं शत-प्रतिशत महिलाओं के लिए बनाई गई है। सरकार ने बजट में सप्त ऋषि योजना के तर्ज पर 7 मुख्य बिंदुओं पर फोकस किया है। जिसमें मानव पूंजी निवेश, समग्र कल्याण, स्वास्थ्य सेवा सुलभता, पूंजीगत खर्च, सुलभ आवागमन, प्रौद्योगिकी पर जोर इकोलॉजी बनाम इकोनामी ।
निराश्रित विधवा पेंशन हेतु 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है, किसान पेंशन योजना हेतु 33 करोड़, नंदा गौरा योजना हेतु 282 करोड़, मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान योजना हेतु 26 करोड़, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना हेतु 23 करोड, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना हेतु 19.95 करोड़ का प्रावधान किया गया है । प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया,  संग्राम सिंह भंडारी,  आकाश फूल, मीनू डोबरियाल,  मुकेश डबराल, अनिरुद्ध ध्यानी,  अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शांतनु रावत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई; गंगा में प्रवाहित हो रहे 14 भवनों का ग्रे-वाटर किया गया बंद
  • केन्द्रीय बजट में शिक्षा, शोध, स्वास्थ्य व कौशल विकास पर फोकस – डॉ. धन सिंह रावत
  • केंद्रीय बजट में तीन नए एम्स का ऐलान – डॉ. धन सिंह रावत
  • नंदा राजजात मार्गों व पड़ावों के कार्यों को मिले वित्तीय स्वीकृति
  • संत रविदास जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समानता, मानवता, प्रेम और भाईचारे का देता है संदेश – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • जन सहयोग और जनभागीदारी से सफल हुआ कोटद्वार बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल, सामूहिक सहभागिता ने प्रकृति संरक्षण और पर्यटन को दी नई ऊर्जा
  • केंद्रीय बजट 2026-27 : नया आयकर अधिनियम 1 अप्रैल 2026 से लागू सरलीकरण, आसान बनाने और निवेश को बढ़ावा देने पर जोर
  • सूचना विभाग में शासकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी
  • दीपक तोमर की धमाकेदार बल्लेबाजी से पावर पैंथर्स बनी ट्रियो कप 2026 की चैंपियन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.