बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिंगापुर में पढ़ाई के नाम पर फर्जीवाड़ा, कांग्रेस नेता की बेटी से लाखों की ठगी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 1, 2025 11:10 अपराह्न

देहरादून : कांग्रेस नेता की बेटी और उनके भाई की बेटी से सिंगापुर में पढ़ाई के नाम पर 12 लाख से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पटेल नगर पुलिस ने चंडीगढ़ और पंजाब के तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला?

इंदिरापुरम निवासी कांग्रेस की पूर्व जिला सचिव ट्विंकल अरोड़ा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह वीरेंद्र अरोड़ा को पिछले 20 सालों से जानती हैं। एक दिन ट्विंकल ने वीरेंद्र से अपनी बेटी के लिए सिंगापुर के ग्लोबल स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज में दाखिले की बात की। इस पर वीरेंद्र ने खुद को वहां का अच्छा संपर्क बताया और भरोसा दिलाया कि वह दाखिला करवा देगा। इसके बाद वीरेंद्र ने उन्हें अपने दोस्त प्रीतपाल सिंह (मोहाली, पंजाब) से मिलवाया, जो टूर एंड ट्रेवल्स का काम करता था। उसने कहा कि वह सिंगापुर में दाखिले और वीजा की पूरी प्रक्रिया को देखेगा।

कैसे हुआ फर्जीवाड़ा?

सितंबर 2024 में वीरेंद्र ने ट्विंकल से उनकी बेटी के सभी दस्तावेज फोन पर मंगवा लिए। कुछ दिन बाद वीरेंद्र, प्रीतपाल और रमेश सिंह देहरादून आए और यहां एक ऑफिस खोलने की बात कहकर जगह भी देख ली। आरोपियों ने ट्विंकल अरोड़ा के भाई की बेटी को भी सिंगापुर भेजने का भरोसा दिया और प्रत्येक के लिए 6.30 लाख रुपये खर्च बताया। ट्विंकल और उनके भाई ने अलग-अलग तारीखों में कुल 12 लाख 12 हजार रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपियों ने कॉलेज की फीस का लेटर और वीजा भेजा, जो पूरी तरह फर्जी निकले।जब पीड़िता ने वीरेंद्र से संपर्क किया तो वह बातों को टालने लगा और पैसे लौटाने से मना कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

ट्विंकल अरोड़ा की शिकायत पर वीरेंद्र अरोड़ा, प्रीतपाल सिंह और रमेश सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पटेल नगर थाना प्रभारी हरिओम राज चौहान ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की लोकेशन ट्रैक कर रही है और उनके बैंक खातों की जांच की जा रही है। इस मामले से एक बार फिर विदेश में पढ़ाई और नौकरी के नाम पर हो रहे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी दीपम सेठ ने की अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा, आतंकवाद निरोधी नीति ‘प्रहार’ को धरातल पर उतारने पर जोर, सीमावर्ती जिलों में इंटर-एजेंसी कोऑर्डिनेशन मजबूत करने के निर्देश
  • ग्रामीणों की समस्या पर मुख्यमंत्री धामी का तत्काल एक्शन, सकण्ड गांव की सड़क को लेकर तीन माह में कार्रवाई के निर्देश
  • अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर ग्रामीणों को अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी, जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा, दिए निर्देश
  • दीन दयाल मातृ-पितृ योजना का पहला दल गंगोत्री धाम के लिए रवाना
  • उत्तराखंड के मोरी में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में अब तक एक की मौत, 8-9 लोग घायल 
  • मुंबई में ‘सिनेकाइंड पुरस्कार 2026’ के दूसरे संस्करण की घोषणा, 4 अक्टूबर को द लीला में होगा भव्य समारोह
  • एकेश्वर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को शिक्षक सम्मान-2026 से किया सम्मानित
  • ज्योर्तिमठ अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा, यूकेडी का धरना
  • समाज के सरोकारों को स्वर देता है केदारखंड ज्योति
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.