बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एक तारीख, एक घंटा स्वच्छता के नाम : हरिद्वार में श्रमदान कर चलाया गया स्वच्छता अभियान

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 1, 2023 7:39 अपराह्न
हरिद्वार : पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार,  सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने हरकीपैड़ी स्थित मालवीय घाट एवं जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गांधी पार्क, सेक्टर-1, बी.एच.ई.एल. के आसपास राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयन्ती के पूर्व दिवस पर श्रद्धांजलिस्वरूप देशभर में आयोजित वृहद स्वच्छता अभियान एक तारीख-एक घण्टा के अन्तर्गत रविवार को जनपद में वृहद स्वच्छता अभियान का संचालन किया।
सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयन्ती के पूर्व दिवस पर स्वच्छांजलि अर्पित करने, देशभर में वृहद स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत, आध्यात्मिक नगरी हरिद्वार के हरकीपैड़ी स्थित मालवीय घाट पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने मालवीय घाट पर एनएसएस, एनसीसी कैडेट आदि की ओर से इस धरती के पर्यावरण संरक्षणार्थ प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करने तथा स्वच्छता के सम्बन्ध में मंचित नुक्कड़ नाटक को देखा, जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गंगा सहित हमारी नदियों, पशुओं तथा हमारे आसपास के पर्यावरण को प्लास्टिक से जो नुकसान हो रहा है, के सम्बन्ध में आकर्षक ढंग से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का सन्देश दिया।
सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक तत्पश्चात हरकीपैड़ी पर स्वच्छता अभियान का प्रारम्भ करते हुये पूरे घाट की सफाई-व्यवस्था में जुट गये तथा जगह-जगह पर जो पालिथिन, कूड़ा आदि पड़ा था, उसे थैलियों में भरते जा रहे थे तथा लोगों से भी प्लास्टिक का उपयोग न करने व अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखने की अपील कर रहे थे।  सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बच्चों द्वारा मंचित नुक्कड़ नाटक की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा लोगों का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति अधिक से अधिक जन-जागरूकता फैलाते हुये पर्यावरण संरक्षण तथा देश को स्वच्छ रखने में अपना भरपूर योगदान दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता तथा स्वस्थ्यता एक-दूसरे से जुड़े हुये हैं तथा जहां पर स्वच्छता होगी, वहां पर लोग हमेशा स्वस्थ्य रहेंगे। उन्होंने कहा कि गन्दगी चाहे स्थान की हो, विचारों की हो या आज्ञान की, उसे हमें दूर करना होगा। उन्होंने कहा कि इनके लिये जन-जागरूकता पैदा करने के लिये हमें जो कुछ भी करना पड़ेगा, हम करेंगे। 
सांसद हरिद्वार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये कहा कि  आज यह स्वच्छ भारत अभियान वृहद स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यापक आह्वान पर पूरे देश में करोड़ों लोगों व स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा चलाया जा रहा है, उसी तरह हरिद्वार में भी सैकड़ों स्थानों की तरह मालवीय घाट पर भी यह अभियान चल रहा है, जिसमें सभी अपना महत्वपूर्ण कार्य छोड़कर भी स्वच्छता अभियान से जुड़े हैं, क्योंकि स्वच्छता सर्वोपरि है। 
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने इसी प्रकार गांधी पार्क, सेक्टर-1, बी.एच.ई.एल. के आसपास प्रतिभाग करते हुये वृहद स्वच्छता अभियान का संचालन किया। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने इस अवसर पर कहा कि जहां पर भी साफ-सुथरा वातावरण होगा, वह अपना अलग प्रभाव छोड़ता है। उन्होंने कहा कि इसके लिये हमें लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करना होगा, इसी कड़ी में प्रधान मंत्री जी के आह्वान पर पूरे देश में गांधी जी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर एक तारीख-एक घण्टा का वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया है तथा यह अभियान लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
  पूरे जनपद में स्वच्छता के अभियान के तहत विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर द्वारा अत्मलपुर बौंगला, विधायक रानीपुर आदेश चौहान द्वारा बी.एच.ई.एल शिवालिक नगर नगरपालिका में, अध्यक्ष जिला पंचायत हरिद्वार द्वारा  चुडियाला मोहनपुर एवं तेज्जूपुर में प्रतिभाग किया।  इसी तरह विधायक भगवानपुर ममता राकेश द्वारा लतीफपुर खुब्बनपुर में, क्षेत्र पंचायत प्रमुख बहादराबाद द्वारा टिहरी डोब नगर, क्षेत्र पंचायत प्रमुख नारसन द्वारा शेरपुर खेलमऊ में, विधायक लक्सर मो. शहजाद द्वारा लहबोली नारसन में, विधायक झबरेड़ा विरेन्द्र जाती द्वारा नूरपुर बूडपुर में, विधायक मंगलौर हाजी शरबत करीम अंसारी द्वारा लिब्बरहेड़ी में, क्षेत्र पंचायत प्रमुख रुड़की द्वारा ब्रहमपुरी शंकरपुरी में, विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा द्वारा नगर निगम रूड़की क्षेत्र में, क्षेत्र पंचायत प्रमुख खानपुर द्वारा कान्हेवाली रायसिंह में, क्षेत्र पंचायत प्रमुख लक्सर द्वारा ऐथल बुजुर्ग में स्वच्छता अभियान की अगवानी की। इनके अलावा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जनपद विभागीय भवन व आसपास में सफाई का व्यापक अभियान चलाते हुये स्वच्छता अभियान के माध्यम से महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि अर्पित की गयी। 
इन अवसरों पर भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार संदीप गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सचिव वीरेन्द्र कौशिक, उज्ज्वल पण्डित, आशुतोश शर्मा, लव शर्मा, एमएनए दयानन्द सरस्वती, एसडीएम अजय बीर सिंह, पीडी केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, राष्ट्रीय कैडिट कोर, एनएसएस, स्वयंसेवी संस्थायें, जन-प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में आम जन वृहद स्वच्छता अभियान में सहभागी बने। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.