मंगलवार, मार्च 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वर्तमान वित्तीय वर्ष में थलीसैंण व पाबौं विकासखंड के लगभग 312 गांव के 18 हजार परिवार को कराई जाय पेयजल सुविधा मुहैया – उच्च शिक्षा मंत्री

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 21, 2020 6:16 अपराह्न

देहरादून : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल निगम , जल संस्थान एवं स्वजल के माध्यम से संचालित हर घर नल , हर नल में जल योजना की उच्च शिक्षा मंत्री डॉ . धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित कार्यालय में समीक्षा की । बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में थलीसैंण व पाबौं विकासखंडों के लगभग 312 गांव के 18 हजार परिवार को पेयजल सुविधा मुहैया कराई जाय । इसके अलावा बिडोली पम्पिंग योजना सहित क्षेत्र की अन्य पेयजल योजनाओं को भी इसी वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किये जाने का लक्ष्य रखा गया है ।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ . धन सिंह रावत ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल , हर नल में जल योजना की बारीकी से समीक्षा की । इस दौरान उन्होंने पेयजल निगम , जल संस्थान व स्वजल विभाग के अधिकारियों से विकासखंड व गांववार कार्य प्रगति की जानकारी ली । उन्होंने बताया कि इससे पूर्व श्रीनगर व खिटू विकासखंड के अंतर्गत घर – घर पेयजल आपूर्ति का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा शीघ्र ही एनआईटी श्रीनगर में भी पेयजल की व्यवस्था कर दी जायेगी ।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में विकासखंड थलीसैण्ड व पाबौं के समस्त चयनित गांव को पेयजल मुहैया कराये जाने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है । इसके लिए एसएब्ल्यूएसएम ( SWSM ) के द्वारा पंजीकृत स्वयंसेवी संस्थाओं को आईएसए के रूप में शामिल कर बेस लाइन सर्वे कराया जा रहा है । उसी के आधार पर विभाग द्वारा योजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है । पेयजल निगम में अवर अभियंताओं की कमी के चलते कार्य में आ रही बाधाओं का जिक्र करते हुए जनपद स्तरीय अधिकारियों ने अपने उच्चाधिकारियों से शीघ्र अवर अभियंताओं की आउस सोर्स के तैनाती का आग्रह किया.

बैठक में अपर सचिव सिंचाई उदय राज सिंह, अपर सचिव जी.बी. ओली , महाप्रबंधक पेयजल निगम ( गढ़वाल ) बी.सी. पुरोहित , अवर अभियंता जल संस्थान पौड़ी डी.के. सिंह , अवर अभियंता स्टेट बॉटर सॉल्यूशन मिशन मो . मुस्तफा , अधिशासी अभियंता जल संस्थान पौड़ी एस.के. गुप्ता , अधिशासी अभियंता पेयजल निगम श्रीनगर आर.सी. मिश्रा , अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग श्रीनगर सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सुपरस्पेशलिस्ट कंसलटेंट इंटरवेंशनल पेन फिजीशियन की सेवाएं शुरू, किसी भी गम्भीर बीमारी से होने वाले दर्द का उपचार उपलब्ध
  • हिमालय के खूबसूरत ट्रैकिंग रूट्स से परिचित कराएगा टिहरी लेक फेस्टिवल, आयोजन के दौरान 09 स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे ट्रैकिंग अभियान
  • उम्रकैद की सजा सुनते ही कोर्ट में भड़के दोषी, जज को दी जान से मारने की धमकी
  • आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में स्पोर्ट्स मीट 2026 का सफल समापन
  • देहरादून सीए एसोसिएशन का नेतृत्व संभालेंगे सीए अंकित गुप्ता
  • कुवैत का रक्षा मंत्रालय बोला- ईरान के हमलों में कई अमेरिकी लड़ाकू विमान क्रैश
  • मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच MHA ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
  • ईरान का बड़ा दावा, कुवैत में अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश
  • उत्तराखंड : पड़ोसियों का विवाद, झोंका फायर, तीन लोग घायल
  • कई स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.