शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चमोली : प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यय अनुवीक्षण सेल के नोडल अधिकारी दीपिका चौहान ने आईपीसी-1860, आरपीएक्ट-1951 एवं कन्डेक्ट ऑफ इलेक्शन रूल-1961 के विधिक प्रावधानों की दी विस्तार से जानकारी

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 15, 2021 4:51 अपराह्न

चमोली : विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में जनपद की तीनों विधानसभा में तैनात सहायक व्यय प्रेक्षक, लेखा टीम, उडन दस्ते, स्थैतिक निगरानी टीम वीडियो निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, एमसीएमसी, डीएलएमटी, कन्ट्रोल रूम एवं कॉल सेंटर के प्रभारी अधिकारियों और एफएस व एसएसटी में तैनात प्रभारी पुलिस अधिकारियों के साथ व्यय अनुवीक्षण सेल की नोडल अधिकारी/कोषाधिकारी दीपिका चौहान की अध्यक्षता में बुधवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

व्यय अनुवीक्षण सेल के नोडल अधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईपीसी-1860, आरपीएक्ट-1951 एवं कन्डेक्ट ऑफ इलेक्शन रूल-1961 के विधिक प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन में अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन व्यय की अधिकतम सीमा रू0 30.80 लाख निर्धारित की गई है। निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल करने में विफल रहने पर, रिश्वत, अवैध शराब व अन्य वस्तुओं के वितरण में लिप्त पाए जाने पर सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्यवाही किए जाने हेतु निहित प्रावधानों की भी जानकारी प्रदान की गई।

नोडल अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही अधिकतर टीमों को अपना कार्य प्रारम्भ करना होगा। उन्होंने सभी टीमों को निर्धारित अवधि से पूर्व ही अपना कार्य एवं दायित्व भली भांति समझने की बात कही। कहा कि इसके लिए ईसीआई की वेबसाईट पर दिए गए निर्देशों का भी जरूर अध्ययन करें। निर्वाचन में सी-विजिल एप एवं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम का प्रयोग किए जाने के साथ ही प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया की भी गहन जांच की जाएगी ताकि पेड न्यूज का पता लगाया जा सके। निर्वाचन में तैनात सभी टीमों को उनके कार्य एवं दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया गया एवं किसी भी प्रकार की शंका/दुविधा होने की स्थिति में उसका त्वरित निराकरण कराने की बात भी कही गई। जल्द ही सभी टीमों को द्वितीय व तृतीय फेज की ट्रेनिंग भी दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान सत्य प्रसाद गौड़, असलम सिद्वीकी, सैन सिंह बिष्ट, एवं सभी टीमों के प्रभारी अधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नशा मुक्ति सप्ताह : गोपेश्वर में युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
  • पाबौ क्षेत्र को मिली 4.85 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
  • रिस्पना नदी पुनर्जीवन मिशन को मिशन मोड में आगे बढ़ाने के निर्देश, 07 दिन में मांगी विस्तृत कार्ययोजना
  • हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में गिरफ्तार लोगों को न्यायालय से मिली जमानत, क़ानून व्यवस्था बनाये रखने और सरकार की निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई से सभी पक्ष संतुष्ट
  • REAP परियोजना और कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण ने बदली मंजू देवी की जिंदगी, मशरूम उत्पादन से लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ग्रामीण महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणास्रोत
  • मंदाकिनी घाटी में उद्यमिता को मिलेगी नई उड़ान, कार्यशाला में सफल उद्यमियों ने साझा किए सफलता के मंत्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने दिया महिला को जीवनदान, पेट से 15 किलो का विशाल ट्यूमर निकाल कर डॉक्टरों ने बचाई जान
  • नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प
  • मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, लाल पुल बस हादसे के घायलों का निःशुल्क उपचार, संकट की घड़ी में मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण
  • उत्तराखंड में मानसून की एंट्री में एक हफ्ते की देरी, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.