सोमवार, दिसम्बर 1, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सिगुणी ग्राम में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने जनता दरबार में सुनी ग्राम वासियों की समस्याएं

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 1, 2025 7:53 अपराह्न

उत्तरकाशी: धनारी पट्टी के ग्राम सिगुणी में आज जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने जनता दरबार लगाकर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों के साथ पहुंचे जिलाधिकारी ने मौके पर ही कई समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।

जनता दरबार में ग्राम प्रधान सोहनपाल सिंह राणा, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पवन नौटियाल, एसडीएम डुंडा देवानंद शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी एस. एस. वर्मा, बीडीओ डुंडा दिनेश चंद्र जोशी, नायब तहसीलदार शैलेंद्र सिंह नाथ, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई मदन मोहन शर्मा एवं यूपीसीएल के एसडीओ प्रमोद भंडारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सिगुणी ग्राम की पेयजल समस्या को प्राथमिकता देते हुए कहा कि पुरानी और क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों का उच्चीकरण किया जाएगा। साथ ही पेयजल पंपिंग लिफ्ट योजना को जल्द कार्यान्वित किया जाएगा। खेतों की सिंचाई के लिए नहरों के उन्नयन का कार्य भी शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया गया।

महिलाओं द्वारा उठाई गई समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

सिगुणी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे योजनाओं को लागू करने और सिगुणी को एस्ट्रो विलेज के रूप में विकसित करने की परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने की बात कही गई।

इसके अलावा ग्राम पंचायत द्वारा कृषि मंडी निर्माण हेतु 100 नाली जमीन दिए जाने पर जिलाधिकारी ने परियोजना को शीघ्र अग्रेषित करने का आश्वासन दिया।

ग्राम प्रधान सोहनपाल सिंह राणा ने जिलाधिकारी का धन्यवाद देते हुए कहा कि अधिकारी का गाँव में आना और ग्रामीणों की समस्याएँ सीधे सुनना सराहनीय है। उन्होंने आशा जताई कि प्रशासनिक आश्वासन जल्द जमीनी हकीकत में दिखाई देंगे। यह जनता दरबार ग्रामीणों की उम्मीदों को नयी दिशा देने वाला साबित होगा, ऐसा विश्वास ग्रामीणों ने व्यक्त किया।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उक्रांद ने जनजागरण रैली को सफल बनाने को तैयारियां की तेज
  • 3 दिसंबर को देहरादून में कांग्रेस का महासम्मेलन, “संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ
  • अनसूया देवी की रथ डोली प्रवास पर पहुंची खल्ला गांव
  • धूमधाम से मनाया सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम
  • सिगुणी ग्राम में जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने जनता दरबार में सुनी ग्राम वासियों की समस्याएं
  • उत्तरकाशी: भालू के हमले में 65 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल
  • विकासखंड डोईवाला के दूरस्थ इठारना में सरकार जनता के द्वार; डीएम सविन बंसल ने सुनी जन समस्याएं; अधिकतर समस्याओं का निस्तारण
  • HIV एड्स के खिलाफ सामूहिक जंग, युवा शक्ति से लेकर जनभागीदारी तक मजबूत अभियान
  • आईआईटी रुड़की में आयोजित हुआ HOPE 2025 – खुशी और मानव उत्कर्ष पर वैश्विक सम्मेलन
  • चमोली में छेड़छाड़ के आरोपी अतिथि शिक्षक का अनुबंध समाप्त, आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोस्को के तहत चलेगा मुकदमा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.