शनिवार, जुलाई 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री की घोषणाओं के सम्बन्ध में होगी प्रत्येक विभाग की अलग – अलग समीक्षा, सीएस ने किसी भी प्रकार के विलम्ब, लापरवाही या अपूर्ण तैयारी ना करने की दी सख्त हिदायत

शेयर करें !
posted on : जुलाई 3, 2024 1:57 पूर्वाह्न
  • विधानसभा चम्पावत हेतु मुख्यमंत्री द्वारा की गई कुल 174 घोषणाओं में 111 पूर्ण कर ली गई हैं
  • अपूर्ण घोषणाओं पर तत्परता से कार्यवाही के निर्देश

देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी विभागीय सचिवों को कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि जल्द ही मुख्यमंत्री की घोषणाओं के सम्बन्ध में प्रत्येक विभाग की अलग -अलग समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री घोषणाओं के सम्बन्ध में एक दिन में मात्र एक ही विभाग की विस्तृत व गहन समीक्षा की जाएगी। सीएस ने सभी विभागों को इस सम्बन्ध में अपनी सभी तैयारियां समय से पूरी रखने के कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस विषय में किसी भी प्रकार के विलम्ब, लापरवाही या अपूर्ण तैयारी ना करने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यान्वयन के सम्बन्ध में सम्पूर्ण डाटा समय से सीएम पोर्टल पर अपलोड करने तथा स्थान्तरित की जाने वाली घोषणाओं की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरा करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएस राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्यान्वयन को शीर्ष प्राथमिकता तथा गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री की विधानसभा चम्पावत से सम्बन्धित 174 घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी चम्पावत को नियमित रूप से मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा के निर्देश दिए हैं। सीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के कार्य कब तक पूरे कर लिए जाएंगे यह जिलाधिकारी द्वारा तत्काल स्पष्ट किया जाए। अधिकारियों को बैठकों में पूरी तैयारी के साथ आने की कड़ी हिदायत देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि विधानसभा चम्पावत हेतु मुख्यमंत्री द्वारा की गई कुल 174 घोषणाओं में 111 पूर्ण कर ली गई हैं। 47 घोषणाओं पर कार्यवाही गतिमान है। उन्होंने अपूर्ण 16 घोषणाओं पर तत्परता से कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

बैठक में प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, सचिव राधिका झा, शैलेश बगौली, एस एन पाण्डेय सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी चम्पावत मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • NEET UG 2026 : आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल बने संयुक्त टॉपर, 11.21 लाख छात्र सफल
  • दर्दनाक रेल हादसा : पैसेंजर ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, दो छात्रों समेत तीन की मौत
  • रुद्रप्रयाग : फाटा-बड़ासू मार्ग पर गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत
  • तरसाली-फाटा मार्ग पर हादसा, दो की मौत
  • श्रावण संक्रांति पर खुले फ्यूंला नारायण मंदिर के कपाट, महिला पुजारी ने किया भगवान का पुष्प श्रृंगार
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हरेला पर्व पर पौधारोपण कर दिया प्रकृृति संरक्षण का संदेश, पर्यावरण संरक्षण को जन भागीदारी से जोड़ने का किया आहवाहन
  • मेडिकल एजुकेशन के बाद इंजीनियरिंग में भी एसजीआरआरयू की बड़ी छलांग, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व एआई आधारित शिक्षा और वैश्विक सहयोग से तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई दिशा
  • श्री दरबार साहिब में आध्यात्मिक समागम, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग का नया अध्याय, अखिल विश्व गायत्री परिवार के आध्यात्मिक गुरु डॉ. चिन्मय पंड्या ने श्री महाराज जी से की शिष्टाचार भेंट
  • देहरादून में आज राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद
  • स्कूल में घुसे बदमाश, बच्चों को बनाया बंधक! मुठभेड़ में दो SOG सिपाहियों को लगी गोली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.