बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : जनसेवा शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान, योजनाओं का लाभ पहुंचा ग्रामीणों तक

शेयर करें !
posted on : जुलाई 17, 2026 12:17 पूर्वाह्न

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत सोमवार को विकासखंड पाबौ सभागार में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया। इससे ग्रामीणों को अनेक विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर प्राप्त हुईं।

खंड विकास अधिकारी एवं शिविर के नोडल अधिकारी हरेंद्र कोली ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जनसेवा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विभागीय सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

शिविर में कुल 287 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 272 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। कृषि एवं उद्यान विभाग ने 17 किसानों को पौधे, उर्वरक एवं कृषि संबंधी सामग्री वितरित की। ग्रामोत्थान एवं एनआरएलएम के माध्यम से 10 लाभार्थियों को उत्पादन एवं विपणन संबंधी सहायता प्रदान की गयी। बाल विकास विभाग ने 5 महिलाओं को महालक्ष्मी किट उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य विभाग ने 167 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं, जबकि आयुष विभाग ने 81 लोगों को स्वास्थ्य परामर्श एवं औषधियां प्रदान कीं। समाज कल्याण विभाग ने 4 पात्र व्यक्तियों को विभिन्न पेंशन योजनाओं से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराईं तथा राजस्व विभाग ने 3 लोगों को प्रमाण-पत्र संबंधी सेवाओं का लाभ दिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों ने लोगों की शिकायतें एवं समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान भी किया।

इस अवसर पर कनिष्ठ उप प्रमुख शिवानी देवी, जिला पंचायत सदस्य भरत रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा पौड़ी राजेंद्र प्रसाद टम्टा, जिला परियोजना अधिकारी संजीव काला, एडीओ समाज कल्याण प्रिया उपाध्याय, सीडीपीओ चंद्रकांता काला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के प्रयासों से रूस में फंसे उत्तराखण्ड के दो भाइयों की सुरक्षित वतन वापसी, 97 दिनों से रूस में फंसे थे पिथौरागढ़ निवासी आनंद सिंह कार्की और भूपेंद्र सिंह कार्की
  • मुख्यमंत्री धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, महिला सशक्तिकरण को बताया विकास का आधार
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • कांवड़ मेला संपन्न होते ही कुंभ की तैयारियों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाने में जुटा मेला प्रशासन, बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने अनेक क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर तैयारियों का लिया जायजा
  • मिलावटखोरों पर आयुक्त विनय शंकर पांडे का शिकंजा, देहरादून में खाद्य प्रतिष्ठानों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई; पनीर, दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी; गंदगी मिलने पर तीन रेस्टोरेंट तत्काल बंद
  • पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता ही शिव का संदेश – आचार्य सुभाष जोशी
  • संस्कृत और रामायण से जुड़ेगा उत्तराखंड-थाईलैंड का सांस्कृतिक रिश्ता, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने थाई राजदूत चावनार्ट थांगसुम्फंत से की शिष्टाचार भेंट
  • सीएम धामी के निर्देश पर एफडीए का बड़ा अभियान, दूध-पनीर समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे; होटल मधुवन, जेएसआर से सरोवर पोर्टिको तक छापेमारी, किचन से स्टोर तक खंगाली खाद्य सामग्री
  • अक्टूबर तक पूरा होगा कोटद्वार का नया रेलवे स्टेशन! एडीआरएम ने निर्माणाधीन स्टेशन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • कांवड़ मेला सकुशल संपन्न, ड्यूटी में जुटी फोर्स को मिला सम्मान, एडीजी वी. मुरुगेशन ने पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक वालंटियर्स व एसपीओ का बढ़ाया हौसला, सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.