शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : जिले में 02 शिक्षकों पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2025 6:26 अपराह्न

पौड़ी : जनपद के नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 11 की छात्रा ने विद्यालय के दो शिक्षकों पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छेड़छाड़ का मामला दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह का बताया जा रहा है।

छात्रा के पिता ने मामले में थाना धुमाकोट में तहरीर दी। जिसमें उन्होंने कहा कि गत 31 दिसंबर, 2024 को एक शिक्षक और एक प्रवक्ता ने 8वें पीरियड में प्रयोगशाला में उनकी बेटी से छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने का प्रयास किया। जब छात्रा शिक्षक के चंगुल से छूटकर भागी तो शिक्षक ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। पकड़ने में असफल रहने पर शिक्षक ने किसी से उनकी शिकायत करने पर उसे फेल करने की धमकी दी। इसी विद्यालय के नागरिक शास्त्र विषय के प्रवक्ता ने घटना से तीन दिन पहले 28 दिसंबर को विद्यालय के हाफ टाइम में इसी तरह की कुचेष्टा की। इस दौरान आरोपी अध्यापक ने कहा कि वह उन्हें अच्छी लगती है।

छात्रा के विरोध करने पर आरोपी दूसरे अध्यापक ने भी उसे फेल करने की धमकी दी। कहा कि दोनों अध्यापक उनकी बेटी पर बुरी नजर रखते है और गलत इशारे भी करते हैं, जिससे उनकी बेटी उदास रहने लगी और विद्यालय जाने से भी कतरा रही है। कहा कि परिवार द्वारा लगातार दबाव डालने पर उनकी बेटी ने विगत 22 जनवरी को उन्हें व परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। धुमाकोट थानाध्यक्ष लाखन सिंह का कहना है तहरीर के आधार पर दोनों अध्यापकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;  मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर 
  • संजीवनी शिखर औली में बद्री-केदार मंदिर समिति ने फहराया ‘बद्री ध्वज’
  • औली के संजीवनी शिखर पर गूंजी श्री राम की महिमा, अखंड रामायण और हवन के साथ हुआ महायज्ञ का समापन
  • भाजपा नेता सिताबू लाल समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल
  • बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत की एडवांस टीम शुरू किया बर्फ हटाना
  • बीकेटीसी एडवांस टीम भी पहुंची बदरीनाथ, तैयारियों में जुटी
  • UCC के बाद उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले बड़ा फैसला संभव
  • उपनल कर्मचारियों के लिए नए अनुबंध प्रावधान पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.