posted on : अगस्त 10, 2022 5:08 अपराह्न
कोटद्वार। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कोटद्वार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में पूर्व निश्चित कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रास्टनगंज से कोटद्वार शहर तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि आजादी के संग्राम में महात्मा गांधी का मंत्र करो या मरो, और अंग्रेजो भारत छोड़ो, आजादी के संघर्ष की आवाज बन गया। तब तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत ने स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानियों को जेल में बंद कर दिया। आम जन को इस संबध में जागरूक करने के लिए ही यह यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा में पूर्व राज्य मंत्री विजय नारायण सिंह, पार्षद अनिल रावत, सूरज कांति, सुरेश असवाल, कुसुम असवाल, शंकेश्वर सेमवाल, अर्जुन पुंडीर, सुंदरी सेमवाल, सतेंद्र सिंह नेगी, भजन सिंह नेगी, सुनील दत्त सेमवल, बलबीर सिंह रावत, अमित राज सिंह और कमल किशोर सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।


