गुरूवार, अक्टूबर 23, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अक्टूबर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कालागढ़ : कॉर्बेट में हथिनी गंगा बनी माँ, विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बाद शिशु हथिनी का नाम रखा गया ख़ुशी

शेयर करें !
posted on : मई 15, 2022 1:11 पूर्वाह्न

रामनगर : अपने बच्चों के नामकरण का जश्न तो सभी मनाते हैं। दावत भी देते हैं, लेकिन किसी जानवर के बच्चे के नामकरण पर भोज रखा जाए, तो लोगों को सुनने में थोड़ा हैरानी भी होती है और अजीब भी लगता है। लेकिन, कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ रेंज में माहौल कुछ अलग ही था। यहां सुबह से ही भोज की तैयारी चल रही थी। मिठाई मंगवाई गई थी। नामकरण के लिए जो-जो जरूरी था। सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई थी। इस आयोजन में कर्मचारी ही मेहमान था और मेजबानी भी उन्होंने ने ही की। कुछ स्थानीय लोगों को भी दावत में बुलाया गया था।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में गंगा हथिनी 22 दिन पहले मां बनी। जन्म हुआ एक नन्हीं और प्यारी शिशु हथिनी का। मां और बच्ची को को रंगोली लगाकर और फूलों की माला पहनाकर सजाया गया। आज यानी 14 मई शनिवार को गंगा हथिनी के 22 दिन के शिशु का नामकरण संस्कार किया गया। बाकायदा विधि-विधान और मंत्रोच्चार के बाद नाम खुशी रखा गया। नामकरण के बाद भोज का आयोजन भी किया गया। मिठाइयां भी बांटी गई।

कर्नाटक से लाई गई गंगा हथिनी ने 23 अप्रैल को एक शिशु को जन्म दिया था। समय नहीं होने की वजह से विभाग ने 22 दिन में शनिवार को शिशु का नामकरण किया। पंडित ने पूजा अर्चना कराई। पूजा में सीटीआर निदेशक नरेश कुमार, कालागढ़ वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्य, रेंजर राकेश भट्ट के साथ ही स्थानीय लोग और वन कर्मी भी शामिल रहे।

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के प्रभारी निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि नए शिशु का नाम सभी की सहमति से खुशी रखा गया। उसके जन्म के बाद से लोगों को बहुत खुशी थी। DFO पीसी आर्य ने कहा कि इंसानों के साथ ही वन्य जीवों का भी उतना ही महत्व है। ऐसे आयोजन से वन्य जीवों के संरक्षण व सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता आएगी।

गंगा हथिनी अपनी मां कपिला के साथ जून 2017 कर्नाटक से आई थी। तब गंगा हथिनी की उम्र महज दो साल थी। हाथी कैंप में रहकर गंगा गर्भवती हो गई। सात साल की उम्र में ही 23 अप्रैल को उसने मादा शिशु को जन्म दिया। कार्बेट के कालागढ़ वन प्रभाग के DFO पीसी आर्य ने बताया कि मादा शिशु खुशी कैंप में अपनी मां गंगा व नानी कपिला के साथ रह रही है। कालागढ़ में कपिला, गंगा व खुशी तीन पीढ़ी हो गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/10/yuva_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड के 25 वर्ष : रजत जयंती सप्ताह लोक संस्कृति, विकास और समृद्धि का उत्सव – डीएम सविन बंसल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिखाई मानवीय संवेदनशीलता, कोटद्वार निवासी ब्लड कैंसर पीड़ित बालक के उपचार के लिए परिजनों से की बात, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने किए भगवान बदरीनाथ के दर्शन
  • भारत के प्रथम गांव माणा में 25-26 अक्टूबर को होगा देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने लिया बद्रीनाथ मास्टर प्लान के कार्यों का जायजा, तय समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
  • भारत तिब्बत सहयोग मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष बने टीका प्रसाद मैखुरी
  • राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने किया पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मेलन-2025 के ब्रोशर का विमोचन, दिसंबर में देहरादून में होगा जनसंपर्क का महाकुंभ
  • नेशनल मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप में उत्तराखंड को पहला स्थान
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा पर की गौमाता की पूजा, गौ-संरक्षण को लेकर कही बड़ी बात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.