रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रदेश में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं, ट्रैकिंग–माउंटेनियरिंग पॉलिसी 15 जनवरी तक होगी फाइनल

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 7:30 अपराह्न

देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में वन विभाग के अंतर्गत इको टूरिज्म से संबंधित उच्च अधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश में इको टूरिज्म की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखंड का अधिकांश भूभाग वनाच्छादित है, जिससे प्रदेश में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ऐसे स्थानों को चिन्हित कर विकसित किया जाए, जहां इको सिस्टम सुरक्षित रहते हुए पर्यटन को बढ़ाया जा सके।
उन्होंने ट्रैकिंग और माउंटेनियरिंग के लिए एक इंटीग्रेटेड पॉलिसी तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसे 15 जनवरी तक फाइनल कर शासन को प्रस्तुत किया जाए। पॉलिसी बनाने से पूर्व निजी स्टेकहोल्डर्स से संवाद करने पर भी जोर दिया गया, ताकि भविष्य में व्यावहारिक समस्याओं से बचा जा सके। साथ ही ट्रैकिंग के लिए नई चोटियों को खोलने, पर्यावरण ऑडिट सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने और शीघ्र एसओपी जारी करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने चौरासी कुटिया के जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कार्यदायी संस्था से स्पष्ट टाइमलाइन तय करने को कहा। उन्होंने जबरखेत मॉडल को अन्य चिन्हित इको टूरिज्म स्थलों पर लागू करने और डीएफओ को अपने क्षेत्रों में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए टास्क सौंपने के निर्देश दिए। इसके तहत 10 चिन्हित साइट्स का विस्तृत प्लान एक माह के भीतर शासन को भेजने को कहा गया।

वन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों के संचालन हेतु मैकेनिज्म विकसित करने पर जोर देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इसका संचालन इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड (ETDB) के माध्यम से किया जा सकता है। इसके लिए बोर्ड को मजबूत करने, मैनपावर बढ़ाने और बजट प्रावधान करने के निर्देश दिए गए। अपर सचिव वन को ETDB के लिए नया हेड खोलने के निर्देश भी दिए गए, ताकि UTDB की तरह बोर्ड को ग्रांट मिल सके। इको टूरिज्म साइट्स के संचालन के लिए ETDB के माध्यम से शीघ्र एमओयू किए जाने की बात भी कही गई।

मुख्य सचिव ने इको टूरिज्म से संबंधित हाईपावर समिति की बैठक प्रत्येक माह आयोजित करने तथा प्रदेशभर में पर्यटन से जुड़े फॉर्मल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट देने और सर्टिफिकेशन को एक ही स्थान पर एंकर करने की आवश्यकता बताते हुए उन्होंने पर्यटन विभाग को इसकी जिम्मेदारी सौंपी तथा उच्च शिक्षा विभाग से भी सुझाव लेने को कहा।

बैठक में सचिव दीपेन्द्र कुमार चौधरी, पीसीसीएफ रंजन कुमार मिश्रा, सीसीएफ इको टूरिज्म पी.के. पात्रो, अपर सचिव हिमांशु खुराना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • वनाग्नि रोकथाम को गढ़वाल वन प्रभाग की व्यापक तैयारी, 42 क्रू स्टेशनों पर 123 फायर वॉचर तैनात
  • एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर डीएम मयूर दीक्षित की सख्ती, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
  • फूलदेई पर्व पर बच्चों की किलकारियों से गूंजा जिलाधिकारी आवास, रंग-बिरंगे फूलों और लोकगीतों से महका माहौल, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने बच्चों को दिए उपहार
  • व्लॉगर ज्योति अधिकारी ने फेसबुक लाइव पर दी खुदकुशी की धमकी, जंगल से बेहोश मिलीं, अस्पताल में भर्ती
  • सेना की बड़ी सफलता : घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद
  • पश्चिम एशिया संकट में UAE एयरस्पेस पर सख्त पाबंदी, दर्जनों फ्लाइट्स रद्द, टाइमिंग बदली
  • उत्तराखंड : मौसम ने ली करवट, पहाड़ों से मैदानों तक छाए बादल, कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
  • कोटद्वार में बनेगा एबीसी सेंटर, आवारा कुत्तों की समस्या से मिलेगी राहत, उत्तराखंड शासन ने जारी की एक करोड़ रुपये की पहली किस्त, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के प्रयासों से परियोजना को मिली गति
  • पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की आज होगी घोषणा!
  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.