गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

IITRDF और सतिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अनुसंधान प्रयोगशाला और कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की स्थापना के लिए MOU पर किए हस्ताक्षर

शेयर करें !
posted on : अगस्त 25, 2022 12:41 अपराह्न

रुड़की : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT रुड़की) सतिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के तत्वावधान में पेपर प्रौद्योगिकी विभाग, सहारनपुर कैंपस में उन्नत पैकेजिंग अनुसंधान प्रयोगशाला और कौशल विकास कार्यक्रम के विकास के लिए एक परियोजना शुरू कर रहा है। सतिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (एसआईएल) श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब जिले में स्थित विनिर्माण सुविधा के साथ सबसे बड़े लकड़ी और कृषि आधारित पेपर प्लांट उद्योगों में से एक है। एसआईएल, बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में सूचीबद्ध और कागज के आयात पर निर्भरता को कम करने के साथ भारतीय बाज़ार से सिंगल  प्लास्टिक यूज़ को खत्म करने के लिए सरकार की पहल के अनुरूप काम करती है।

यह सतिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की एक कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल है जैसा कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) में दर्शाया गया है। 17 अगस्त 2022 को आईआईटी रुड़की में एमओयू साइनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सतिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक चिराग सातिया, निदेशक मंडल आईआईटीआरडीएफ – प्रोफेसर अजीत चतुर्वेदी, प्रोफेसर मनोरंजन परिदा, प्रोफेसर पार्था रॉय और प्रोफेसर अक्षय द्विवेदी, संतोष कुमार (मुख्य कार्यकारी अधिकारी IITRDF), प्रोफेसर सुजय चट्टोपाध्याय (डीन सहारनपुर कैंपस), प्रोफेसर धर्म दत्त (हेड पेपर टेक्नोलॉजी) और वित्त अधिकारी (IIT रुड़की) उपस्थित थे। आईआईटी (IIT) रुड़की डेवलपमेंट फाउंडेशन 12 मई 2021 को स्थापित आईआईटी रुड़की की एक सेक्शन -8 कंपनी (नॉट-फॉर-प्रॉफिट) है।

यह कार्यक्रम उद्योगों के आस-पास के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले विज्ञान स्नातकों की मदद करेगा। छात्रों को पेपर एफ्लुएंट टेस्टिंग में टेस्टर के रूप में तैयार किया जाएगा। यह कौशल विकास प्रशिक्षण छात्रों को कागज और लुगदी उद्योगों में शामिल होने में मदद करेगा। खाद्य हानि और अपशिष्ट रोकथाम रणनीतियां, अपव्यय को प्रभावी ढंग से रोकने और कम करने के लिए सतत विकास लक्ष्यों में से एक है। यह कार्यक्रम छात्रों को जागरूकता के साथ ज्ञान को एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित और प्रशिक्षित करेगा और यह इंगित करेगा कि खाद्य श्रृंखला के साथ, किन खाद्य पदार्थों के लिए और किन क्षेत्रों में इनका सबसे अधिक नुकसान होता है?  साथ ही कचरे की रोकथाम के लिए सबसे प्रभावी तरीके से प्रयासों को कैसे लक्षित किया जाए।

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर अजीत के चतुर्वेदी ने कहा, ”आईआईटीआरडीएफ संस्थान और दाताओं के बीच संपर्क के रूप में सेवा प्रदान करके संस्थान की उत्कृष्टता की खोज को सक्षम करेगा। सतिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (एसआईएल) के साथ हमारी साझेदारी इस पहले संयंत्र के रूप में हमारा एक कदम है। हम चाहते हैं कि आईआईटीआरडीएफ और एसआईएल के बीच साझेदारी विश्वविद्यालयों और उद्योगों के बीच सहयोग के अंतर्राष्ट्रीय मानकों तक पहुंचे। कार्यकारी निदेशक एसआईएल द्वारा साझा किया गया विज़न पर्यावरण के प्रति स्थिरता और संवेदनशीलता के प्रति एसआईएल की मज़बूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह जानकर खुशी हो रही है कि कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की वैश्विक आकांक्षाओं के अनुसार आईआईटीआरडीएफ (IITRDF) का  प्रथम भागीदार पहले से ही कार्बन क्रेडिट का लाभ ले रहा है”।

सतिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक चिराग सतिया ने कहा, “कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पर हमारी मज़बूत प्रतिबद्धता के एक हिस्से के रूप में, सतिया इंडस्ट्री लिमिटेड को इस बात की खुशी है कि आईआईटी रुड़की और क्षेत्र के छात्र इस कार्यक्रम से लाभान्वित होंगे। युवा कार्यबल को अवशोषित करने के लिए कृषि-उद्योगों की बढ़ती क्षमता, यह पहल क्षेत्र के लिए उपयोगी साबित होगी।सटिया इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड हमारी साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए नए संभावित सहयोग के अवसरों को खोलने के लिए आईआईटीआरडीएफ (IITRDF) के साथ निकट सहयोग में काम करने की आशा कर रही है”।

आईआईटी रुड़की डेवलपमेंट फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संतोष कुमार ने कहा, “इस समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर करने से आईआईटीआर डेवलपमेंट फाउंडेशन और सतिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बीच रणनीतिक साझेदारी के रास्ते खुल गए हैं। आईआईटी रुड़की डेवलपमेंट फाउंडेशन (IITRDF) की यह पहली साझेदारी फाउंडेशन की यात्रा में हमेशा खास रहेगी। आईआईटीआरडीएफ (IITRDF) का अधिदेश आईआईटी (IIT) रुड़की में विकास की आकांक्षाओं और वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग नवाचार को बढ़ावा देने के लिए धन जुटाना है। हम संबंध बनाने और उनका पोषण करने के लिए अपने दानदाताओं के साथ मिलकर काम करेंगे ताकि आईआईटी रुड़की और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाला जा सके।”

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.