बुधवार, अक्टूबर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी रूड़की का 06 अप्रैल को 22वां दीक्षान्त समारोह, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान रहेंगे मुख्य अतिथि

2022 से 26 विभागों/ सेंटरों के छात्रों को डिग्री से सम्मानित किया जाएगा

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2023 9:53 अपराह्न

रूड़की : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रूड़की 6 अप्रैल 2023 को अपने 22वें दीक्षान्त समारोह का आयोजन करने जा रहा है। भारत सरकार के शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। धर्मेन्द्र प्रधान भारत सरकार में शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता के लिए केबिनेट मंत्री है। संसद सदस्य के रूप में धर्मेन्द्र प्रधान राज्य सभा में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं और इससे पहले 14वीं लोक सभा के सदस्य थे। वे पेट्रोलियम एवं प्रकृतिक गैस मंत्री तथा स्टील मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। 2022 से 26 विभागों/ सेंटरों से यूजी, पीजी और पीएचडी प्रोग्रामों के छात्रों को दीक्षान्त समारोह के दौरान डिग्री दी जाएगी। इनमें से 1005 छात्र अंडरग्रेजुएट, 638 पोस्ट ग्रेजुएट और 379 डॉक्टोरल छात्र हैं। इसके अलवा अंडरग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्रामों से कुल 125 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान के कॉन्वोकेशन हॉल में सुबह 10 बजे होगी। आईआईटी रूड़की के प्रोफेसर के.के. पंत डायरेक्टर की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद माननीय मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट लैवल अवॉर्ड्स देंगे। तदुपरान्त चेयरमैन, बीओजी, बी.वी.आर. मोहन रेड्डी सभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र प्रधान कॉन्वोकेशन सम्बोधन देंगे। अंत में छात्रों को डिग्री एवं पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रोफेसर के.के. पंत, डायरेक्टर, आईआईटी रूड़की ने कहा, ‘‘हम शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के स्वागत के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। दीक्षान्त समारोह हमारे लिए खास मौका है जो ग्रेजुएशन करने वाले हर छात्र और उनके परिवार के चेहरों पर मुस्कान लेकर आता है। हम हमेशा से छात्रों को उनके प्रयासों में समर्थन एवं मार्गदर्शन देते रहें हैं। आईआईटी रूड़की छात्रों को समग्र्र शिक्षा प्रदान करता है। देश के विभिन्न आर्थिक एवं सामाजिक वर्गों के छात्र यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करते हैं। मैं ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को बधाई देना चाहता हूं और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।’

प्रोफेसर अपूर्बा कुमार शर्मा, डीन, एकेडमिक अफेयर्स ने कहा, ‘‘कोविड-19 के चले लम्बे अंतराल के बाद फिज़िकल मोड में दीक्षान्त समारोह का आयोजन करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। यह ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए ऐतिहासिक आयोजन होगा, जब संस्थान ने अपनी स्थापना के 175 वर्ष पूरे कर लिए हैं। हम 22वें दीक्षान्त समारोह के मौके पर 2021-22 बैच के ग्रेजुएट छात्रों का स्वागत करते हैं। हमें उम्मीद है कि भविष्य में वे अपने लक्ष्यों एवं सपनों को साकार करेंगे तथा अपने परिवार, संस्थान एवं देश का नाम रौशन करेंगे।’

आईआईटी रूड़की राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है जो इंजीनियरिंग, विज्ञापन, मैनेजमेन्ट, आर्कीटेक्चर एण्ड प्लानिंग, ह्युमेनिटीज़ और सोशल साइन्सेज़ में उच्च शिक्षा प्रदान करता है। संस्थान ने देश को टेकनिकल मानवीय पूंजी दी है। वर्तमान में संस्थान लगभग 10000 छात्रों को उच्च शिक्षा दे रहा है, जिनमें 27 अन्य देशों के छात्र भी शामिल हैं। हाल ही संस्थान ने अपने यूजी पाठ्यक्रम को एनईपी 2020 के अनुसार संरेखित किया था।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • नयार घाटी के बिलखेत में कमर्शियल पैराग्लाइडिंग शुरू, आसमान से निहार सकेंगे घाटी का सौंदर्य
  • उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन को नई दिशा : डीएम अपूर्वा पाण्डे के नेतृत्व में हुआ पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण, 52 किलोमीटर के दुर्गम रास्ते को सुरक्षित बनाने की कवायद तेज
  • भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज में किया रावण दहन
  • 10 नवंबर को गंगोत्री, 11 को केदारनाथ-यमुनोत्री और 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
  • विजयदशमी पर्व पर आरएसएस ने किया गोपेश्वर में पथ संचलन
  • सुई-धागे से संवारी जिंदगी, अब सिलाईं-बुनाई से घर संवार रहीं सुशीला
  • उत्तराखंड चारधाम के कपाट बंद की तिथियां घोषित, 16 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे
  • गोपेश्वर में कैफे की रसोई में भीषण आग, तीन गैस सिलेंडर निकाल टाला बड़ा हादसा
  • सेलाकुई में खुलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.