बुधवार, अक्टूबर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी रुड़की का 22वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित, केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने छात्र-छात्राओं को प्रदान की उपाधियाँ

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2023 1:27 अपराह्न

रुड़की : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने 6 अप्रैल 2023 को अपना 22वां वार्षिक दीक्षांत समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया। समारोह की शुरुआत छात्रों द्वारा ’राष्‍ट्रगान’ ‘कुलगीत’ (संस्थान गीत) के गायन से हुई। इस वर्ष कुल 2022 उपाधियाँ वितरित की गईं, इनमें 1005 स्नातक, 638 स्नातकोत्तर और 379 डॉक्टरेट उपाधियाँ शामिल हैं।पुरस्कार विजेताओं, उनके परिवारों और परिसरीय समुदाय ने भौतिक रुप में कोविड के बाद पहले वार्षिक उपाधि कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस भव्य समारोह की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की की अभिशासक परिषद के अध्यक्ष बी वी आर मोहन रेड्डी द्वारा की गई। भारत सरकार में शिक्षा एवं कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सुशोभित किया। प्रो. के.के. पंत, निदेशक, आईआईटी रुड़की ने उपाधि प्राप्तकर्ताओं एवं अन्य लोगों का स्वागत किया तथा संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संस्थान के उप निदेशक, प्रोफेसर यू.पी. सिंह भी समारोह में उपस्थित थे। प्रोफेसर अपूर्ब कुमार शर्मा, कुलशासक शैक्षणिक मामले ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्तकर्ताओं तथा विभिन्न पदकों एवं श्रेष्‍ठता प्रमाणपत्रों के पुरस्कार विजेताओं, जिन्होंने अपनी विशेषज्ञता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, के बारे में जानकारी प्रस्‍तुत की।

धर्मेंद्र प्रधान, भारत सरकार के मंत्रिमंडल में शिक्षा एवं कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्री हैं। धर्मेंद्र प्रधान को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के कार्यान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए सम्मानित किया जाता है तथा उन्होंने देश में शिक्षा के क्षेत्र को सक्रिय करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।उनके मजबूत नेतृत्व में कई बदलाव आए हैं, खासकर उच्च शिक्षा में। समारोह भारतीय पोशाक के एक ड्रेस कोड के तहत आयोजित किया गया, जिसमें पुरुषों के लिए कुर्ता और महिलाओं के लिए साड़ी थी।

कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक, प्रो. के.के. पंत के स्वागत भाषण से हुई, जिन्होंने स्नातकों को बधाई दी तथा उन्हें अपनी नेटवर्किंग एवं संचार क्षमताओं को मजबूत करने, समय-समय पर संबंधित कौशलों को विकसित करने, एक उद्यमी की तरह सोचने और नेतृत्व के गुण विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।इसके बाद संस्थान की वार्षिक रिपोर्ट आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत द्वारा प्रस्तुत की गई, जिन्होंने संस्थान की उपलब्धियों और 175 वर्ष पुराने संस्थान को विश्व स्तरीय शिक्षा का केंद्र बनाने के विजन के बारे में बताया।

संस्थान की कुछ उल्लेखनीय उपलब्धियों में एनईपी 2020 के उद्देश्यों के साथ संरेखित स्नातक पाठ्यक्रम शुरू करना शामिल है, जो सभी स्तरों पर विशेष रूप से विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, चिकित्सा एवं गणित (एसटीईएमएम) क्षेत्रों में सभी के लिए समान अवसर प्रदान करता है। ट्रांसफॉर्मिंग इंस्टीट्यूशंस (गति) के लिए जेंडर एडवांसमेंट को लागू करना व समर्थन करना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) द्वारा शुरू किया गया एक उन्नत पायलट प्रोजेक्ट है, जो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए एक नए मध्यवर्ती कार्यक्रम की शुरुआत करता है, शकुंतला (प्रतिभा विकास के अंतर्गत ज्ञानी उम्मीदवारों के लिए एक योजना) फैलोशिप, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए महिला उम्मीदवारों हेतु एक विशेष योजना, स्वर्ण पदक विजेताओं एवं देश के शीर्ष 50 विश्वविद्यालयों या संस्थानों के प्रथम क्षेणी धारकों के लिए स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ‘गोल्डन गर्ल’ योजना का शुभारंभ व कई अन्य सराहनाओं के बीच युवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कई समझौता ज्ञापन।

इस अवसर पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के निदेशक प्रोफेसर के के पंत ने स्नातकों को बधाई दी तथा उनसे समाज व राष्ट्र की भलाई के लिए अपनी शिक्षा का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होने कहा” भविष्य के नेताओं को आकार देने व भारत में विकसित उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक संस्थान की भूमिका पर विचार करते हुए, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानरुड़की का लक्ष्य स्नातकों को सीखने के लिए प्रोत्साहित करना एवं विश्व में हो रहे निरंतर परिवर्तनों व व्यवधानों के लिए राष्ट्रीय विकास में उन्हे योगदान देने हेतु तैयार करना है।‘’

अभिशासक परिषद के अध्यक्ष श्री बी.वी.आर. मोहन रेड्डी ने कहा, ” भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है, जो कई वर्षों से अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए जाना जाता है। हमारे स्नातकों की गुणवत्ता इसका प्रमाण है, व इस प्रक्रिया में, स्नातकों की सफलता में उनके माता-पिता, परिवार व शिक्षकों की भूमिका को कम नहीं आंका जा सकता है। हम अपने स्नातकों को अवसरों का लाभ उठाने व समाज में योगदान करने हेतु प्रोत्साहित करते हैं।”

सभी 2,022 स्नातक छात्रों को दिल से बधाई देते हुए, श्री धर्मेंद्र प्रधान, माननीय शिक्षा मंत्री, ने कहा, “भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम को देखा है और स्वतंत्र भारत की विकास गाथा में एक अग्रणी संस्थान रहा है और इस अमृत काल में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानरुड़की और सभी स्नातक छात्रों को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र सुनिश्चित करना होगा। यह ज्ञान की सदी है और भारत की अध्यक्षता में,सहस्राब्दी पुरानी समझ एवं वसुधैव कुटुम्बकम के मूल्यों पर आधारित जी -20 विषय – “एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य”; भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानरुड़की और इसके छात्रों, संकायो व पूर्व छात्रों को एक योजना बनानी चाहिए कि वे जी-20 के महान अवसर का उपयोग कैसे करना चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा, “भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की को देश में शिक्षा परिवर्तन का नेतृत्व करना चाहिए जहां शिक्षा के केंद्र में मानवता की सेवा है।”कार्यक्रम का समापन सभी स्नातकों को उपाधि एवं डिप्लोमा प्रदान करने के साथ हुआ एवं सभी उपाधि व डिप्लोमा प्राप्तकर्ताओं द्वारा ली गई शपथ ने समारोह को एक अविस्मरणीय समापन प्रदान किया।

विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर पदकों की घोषणा की गई। पदक प्राप्त करने वाले पुरस्कार विजेताओं के विस्तृत अनुबंध के लिए वेबसाइट देखें –https://convocation2022.iitr.ac.in/medal-prizes बीटेक (कंप्यूटर साइंस एवं अभियांत्रिकी) से लेशना बालरा को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल से पुरस्कृत किया गया। बीटेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी) से निखिल चौधरी को संस्थान रजत पदक प्रदान किया गया। बीटेक (यांत्रिक अभियांत्रिकी) से महक रैना को भारत के राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। पॉलीमर एवं प्रोसेस अभियांत्रिकी विभाग की पीएचडी प्रज्ञा गुप्ता को ए. के. गोयल ग्रीन एनर्जी प्राइज व गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • नयार घाटी के बिलखेत में कमर्शियल पैराग्लाइडिंग शुरू, आसमान से निहार सकेंगे घाटी का सौंदर्य
  • उत्तराखंड के साहसिक पर्यटन को नई दिशा : डीएम अपूर्वा पाण्डे के नेतृत्व में हुआ पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का स्थलीय निरीक्षण, 52 किलोमीटर के दुर्गम रास्ते को सुरक्षित बनाने की कवायद तेज
  • भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज में किया रावण दहन
  • 10 नवंबर को गंगोत्री, 11 को केदारनाथ-यमुनोत्री और 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
  • विजयदशमी पर्व पर आरएसएस ने किया गोपेश्वर में पथ संचलन
  • सुई-धागे से संवारी जिंदगी, अब सिलाईं-बुनाई से घर संवार रहीं सुशीला
  • उत्तराखंड चारधाम के कपाट बंद की तिथियां घोषित, 16 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे
  • गोपेश्वर में कैफे की रसोई में भीषण आग, तीन गैस सिलेंडर निकाल टाला बड़ा हादसा
  • सेलाकुई में खुलेगा अत्याधुनिक अस्पताल, सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के लिए केंद्र को भेजा प्रस्ताव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.