शनिवार, जून 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी रुड़की नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग में चार स्थान ऊपर, एआरआईआईए 2021 में #5 घोषित

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 29, 2021 7:15 अपराह्न
रुड़की, 29 दिसंबर 2021: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा   नवाचार उपलब्धियों पर संस्थानों की अटल रैंकिंग [अटल रैंकिंग ऑफ़ इंस्टीटूशन्स ऑन इनोवेशन अचीवमेंट्स (एआरआईआईए)] में 5वां स्थान दिया गया है। आईआईटी रुड़की ने अपने पिछले साल के रैंक से चार स्थान का सुधार किया है।

भारत सरकार के माननीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने आज (29 दिसंबर 2021) परिणामों की घोषणा की। पिछले वर्ष के दौरान 674 उच्च शिक्षा संस्थानों [हायर एजुकेशन इंस्टीटूशन्स (एचईआई)] की तुलना में, इस वर्ष 1,438 उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) (सभी आईआईटी, एनआईटी और आईआईएससी सहित अन्य) ने एआरआईआईए रैंकिंग के तीसरे संस्करण में भाग लिया।

डॉ. सुभाष सरकार, माननीय शिक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार, ने विभिन्न एआरआईआईए रैंकिंग श्रेणियों में शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को बधाई दी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि संस्थानों को सही मायने में आत्मनिर्भर भारत को प्राप्त करने के लिए नवाचारों और अनुसंधान की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए।

एआरआईआईए मुख्य रूप से नवाचार से संबंधित संकेतकों पर शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों को व्यवस्थित रूप से रैंक करने का प्रयास करता है। संस्थानों के प्रदर्शन को अंतिम रैंक दी जाती है नवाचार और उद्यमिता [इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप (आई एंड ई)] गतिविधियों की श्रृंखला, आई एंड ई से संबंधित शैक्षणिक कार्यक्रमों, उपलब्ध बुनियादी ढांचे, नवीन विचार उत्पादन, स्टार्टअप्स के निर्माण, उपलब्ध फंडिंग, आईपी निर्माण और व्यावसायीकरण, और आई एंड ई गतिविधियों पर बजटीय व्यय के आधार पर ।

प्रोफेसर रजत अग्रवाल, एसोसिएट डीन ऑफ इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन, आईआईटी रुड़की ने कहा:
यह सुधार दर्शाता है कि आईआईटी रुड़की संस्थान को एक नवाचार प्रेमी परिसर बनाने के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन अवधि के दौरान 18 स्टार्टअप स्थापित किए गए। इसी अवधि के दौरान पेटेंट दाखिल करने में 50% की वृद्धि हुई और चार प्रौद्योगिकियों का व्यावसायीकरण किया गया। संस्थान की इनक्यूबेशन फैसिलिटी में स्टार्टअप्स द्वारा आईपी फाइलिंग में भी 100 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।  आई एंड ई के विभिन्न पहलुओं में इन सुधारों ने आईआईटी रुड़की को इस वर्ष की रैंकिंग में 4 स्थान सुधारने में सहायता की।

रैंकिंग में महत्वपूर्ण सुधार पर संतोष व्यक्त करते हुए आईआईटी रुड़की के निदेशक, प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने कहा, “मुझे प्रसन्नता है कि आईआईटी रुड़की ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा रैंकिंग के शीर्ष पांच रैंक में स्थान पाया है। हम इस क्षण की प्रतीक्षा कर रहे थे। मुझे प्रसन्नता है कि यह एआरआईआईए रैंकिंग के रूप में आया है। इन रैंकिंग्स की प्रकृति यह दर्शाती है कि आईआईटी रुड़की अपने सभी हितधारकों के लिए एक मजबूत और अनुकूल नवाचार मंच प्रदान कर रहा है।”

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह – सचिव राज्य संपत्ति डॉ. आर राजेश कुमार
  • धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर सर्जिकल स्ट्राइक, हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन : सहसपुर के कल्याणपुर में 50 बीघा की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले- अवैध कॉलोनियां किसी भी कीमत पर नहीं होंगी बर्दाश्त
  • धामी कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, 12 प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • कैबिनेट बैठक में पूर्व सीएम खण्डूरी और जसपाल राणा को दी गई श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह
  • परमार्थ निकेतन मंदिर चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • ओवरटेक विवाद के बाद श्रीनगर पुलिस की तत्परता, 6 लोगों का चालान
  • कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगी मुहर, उत्तराखंड पूर्ण साक्षर राज्य घोषित
  • NEET परीक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सतर्क, SSP ने परीक्षा केंद्रों का किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.