गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी रुड़की और आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओबज़रवेशनल साइंसेस ने शैक्षणिक सहयोग के तहत सहमति ज्ञापन पर किए हस्ताक्षर

शेयर करें !
posted on : मार्च 4, 2022 7:16 अपराह्न
 
रुड़की : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की (IITR) ने आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओबज़रवेशनल साइंसेस,नैनीताल के साथ शैक्षणिक सहयोग हेतु आपसी हितों के क्षेत्र में  एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग (MOU) पर हस्ताक्षर किये। आईआईटी रुड़की और एरिज़, नैनीताल शोध और शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और सोशल साइंसेस संबंधी  एक-दूसरे की शक्तियों को मान्यता देते हैं और एक-दूसरे के पारम्परिक हित में स्वयं के शैक्षिक सहयोग के लिए सहभागिता कर रहे हैं। इस सहमति ज्ञापन (MOU) का लक्ष्य एक-दूसरे से प्राप्त जानकारियों के आधार पर, सर्वश्रेष्ठ प्रयासों से, एक – दूसरे के हितों की रक्षा और लगातार विचारों के आदान-प्रदान से सहयोग करते हुए ज्ञान बढ़ाना है। इसके अतिरिक्त आईआईटी रुड़की और आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओबज़रवेशनल साइंसेस ने सहमति व्यक्त की कि वे संयुक्त रूप से अनुसंधान में सहयोग करेंगे, परामर्श को बढ़ायेंगे और संकाय सदस्यों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों का आदान-प्रदान करेंगे, वैज्ञानिक और तकनीकी मामलों को एक-दूसरे से साझा करेंगे, संयुक्त सम्मेलन, कार्यशालाएं और अल्पकालीन पाठ्यक्रम आयोजित करेंगे। 
आईआईटी रुड़की के फिजिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थी आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओबज़रवेशनल साइंसेस के विभिन्न प्रकार के टेलिस्कोप्स पर प्रोजेक्ट संबंधी गतिविधियों में शामिल हो सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थी आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओबज़रवेशनल साइंसेस की हो रही माइक्रोवेव इंजीनियरिंग/ एटमॉस्फियरिक रडार पर चल रहे प्रोजेक्ट की गतिविधियों में सहभागी हो सकेंगे। कम्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थी आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओबज़रवेशनल साइंसेस की आर्टिफिशल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग, जो कि इसरो ISRO के भावी मिशन के अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल-वन’ से जुड़े डाटा के विशलेषण से संबंधित है, के प्रोजेक्ट्स पर चल रही गतिविधियों में प्रतिभागिता कर सकते हैं।
इस अवसर पर, प्रोफेसर अजीत के चतुर्वेदी, निदेशक आईआईटी रुड़की ने कहा, “इस भागीदारी का उद्देश्य आईआईटी रुड़की और आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओबज़रवेशनल साइंसेस  के शोधकर्ताओं को एक-दूसरे के समीप लाना है ताकि उनकी तत्संबंधी शक्तियों को मिलाकर वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग संबंधी समस्याओं का हल मिलकर ढूँढा जा सके”। आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओबज़रवेशनल साइंसेस की ओर से 1.04m, 1.3m और 3.6m अपरचर्स के 3 ऑप्टिकल टेलिस्कोप्स और एक आगामी 4m लिक्विड मिरर टेलिस्कोप प्रस्तुत होगा। नैनीताल शहर के कारण हाल ही में प्रकाश प्रदूषण में वृद्धि हुई है। हिमालय क्षेत्र में कई स्थानों पर किए गए व्यापक सर्वे के बाद आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओबज़रवेशनल साइंसेस ने अब एक नया साइट देवस्थल में विकसित किया है। देवस्थल कैम्पस में 1.3m, 3.6m तथा आगामी 4m लिक्विड मिरर टेलिस्कोप स्थापित किए गए हैं। प्रोफेसर दीपंकर बनर्जी, डायरेक्टर आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओबज़रवेशनल साइंसेस ने अवगत करवाते हुए कहा, -” आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ओबज़रवेशनल साइंसेस वैज्ञानिक उपकरणों को आईआईटी रुड़की को अपने श्रेष्ठ प्रयास करके प्रदान करने में सहायक होगा, जो कि एक-दूसरे के लाभ के लिए होगा और दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों को सुविधाएं प्रदान करेगा
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में उत्तराखण्ड की पहली रोबोटिक पूर्ण स्वचालित प्रयोगशाला का शुभारंभ; मरीजों को मिलेंगे तेज, सटीक और विश्वस्तरीय जांच परिणाम
  • अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन सील
  • IIFL बैंक की मनमानी पर डीएम सविन बंसल का सख्त एक्शन, बीमित ऋण 14.61 लाख क्लेम प्राप्त करने उपरान्त भी वसूली को आतुर था बैंक, जिला प्रशासन ने बैंक से ही करा दी शेष 2 लाख की वसूली
  • पशु चिकित्साधिकारियों के कौशल विकास के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ
  • जन-जन के द्वार पहुँची सरकार : सुदूरवर्ती गांव लाखामंडल में प्रशासन ने सुनीं जन समस्याएं, 1844 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • AI के दौर में ट्रांसक्रिप्ट पर सवाल : वांगचुक मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
  • उत्तराखंड : चार धाम यात्रा के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण पर लगेगा शुल्क, फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकने का फैसला
  • गोवंश संरक्षण पर आधारित कविता प्रतियोगिता का आयोजन, इन्होंने हासिल किया प्रथम स्थान
  • दीक्षांत केवल डिग्री नहीं, आत्मबोध से राष्ट्रबोध की यात्रा – राज्यपाल
  • आभा आईडी से दून अस्पताल की ओपीडी में भीड़ नियंत्रण, रजिस्ट्रेशन हुआ आसान; लाइन से मुक्ति, घर से अपॉइंटमेंट, आभा आईडी को मरीजों ने बताया सुविधाजनक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.