मंगलवार, अप्रैल 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईटी ने पूर्व महानिदेशक एनएमसीजी राजीव रंजन मिश्रा को एचआरईडी  गंगा नदी पुनरुद्धार पुरस्कार 2021 से किया सम्मानित

शेयर करें !
posted on : मार्च 3, 2022 7:48 अपराह्न
 
रुड़की : भारतीय तकनीकी संस्थान, रुड़की (आई.आई.टी. रुडकी) द्वारा आज पूर्व महानिदेशक एनएमसीजी राजीव रंजन मिश्रा को  आईआईटी रुड़की में एचआरईडी गंगा नदी पुनरुद्धार पुरस्कार 2021 प्रदान कर सम्मानित किया। अनुसंधान के लिए प्रति वर्ष दिया जाने वाला यह  पुरस्कार (एन्यूअल रिसर्च अवॉर्ड) गंगा  पुनरुद्धार के सम्बंध में किए गए वैज्ञानिक, सामाजिक, पर्यावरणीय, वैधानिक और आर्थिक प्रकृति के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है। 
राजीव रंजन मिश्रा आईआईटी कानपुर से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में सफ़ल होने के साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के (1987 बैच) से हैं, उन्होंने इंडियन डायरेक्टर जनरल राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता अभियान (NMCG) में कार्य किया और 2018 से ‘नमामि गंगे’ कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे हैं। दूषित जल प्रबंधन के क्षेत्र में (PPP) पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर हाइब्रिड एन्युइटी मोड के माध्यम से उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा किफायती आवास के लिए भी काम किया। उन्होंने नदियों के संरक्षण के लिए गंगा बेसिन के अलावा राष्ट्रीय नदी संरक्षण निदेशालय (NRCD) में भी योगदान दिया। ‘नमामि गंगे’  एक ऐसा मिशन बन गया है जिसके माध्यम से विभिन्न सतत विकास के लक्ष्य (SDGs) प्राप्त होते हैं , जिसमें जल के द्वारा SDG-6 पर ध्यान दिया जाता है। उन्होंने (NMCG) का नेतृत्व अनेक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं से मान्यता दिलवाने में किया, जिनमें पब्लिक एजेंसी ऑफ द ईयर अवॉर्ड, जो कि’ग्लोबल वॉटर’ लंदन द्वारा प्रदान किया जाता है भी शामिल है। यह ख्याति प्राप्त पुरस्कार आईआईटी रुड़की के डायरेक्टर प्रोफेसर एके चतुर्वेदी द्वारा प्रोफेसर पृथा रॉय, डीन ऑफ रिसोर्सेज एंड एल्युमनी अफेयर्स, फैकल्टी सदस्यों तथा संस्थान के विद्यार्थियों की उपस्थिति में प्रदान किया।
प्रोफेसर अजीत के चतुर्वेदी डायरेक्टर आईआईटी ने पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा,- “राजीव रंजन मिश्रा का गंगा पुनरुद्धार हेतु लम्बे समय से दिया जा रहा योगदान पथ प्रदर्शक है, कई स्वरूपों में है और अनवरत है। उनमें इस कार्य के प्रति उनके संपूर्ण समर्पण, व्यक्तिगत रुचि और वैज्ञानिक सोच के साथ टीम भावना से सबको अपने साथ लेकर चलने की योग्यता है, जिसमें जमीन से जुड़े लोगों से लगाकर राजनीतिक नेतृत्व भी शामिल है। उन्होंने गंगा पुनरुद्धार की शासकीय नीतियों को ऐसा स्वरूप दिया है कि उनके सकारात्मक परिणाम स्पष्ट दिखाई देते हैं”।
राजीव रंजन मिश्रा, आईएएस (1987,सेवानिवृत्त), पूर्व महानिदेशक, (NMCG) ने पुरस्कार प्राप्त करते हुए अपने उद्बोधन में कहा ‘- “सफ़लता और निरंतरता नदी को अपना माने जाने से ही सुनिश्चित होती है। गंगा का पुनरुद्धार और लोगों का मां गंगा से जुड़ना जो कि भारत की सबसे लंबी और सर्वाधिक नदियों को मिलाकर बहने वाली नदी है, एक बहुत ही बड़ा लक्ष्य है। इसलिए इस मिशन का उद्देश्य नदी को साफ़ करने से बढ़कर एक पवित्रता को पुनर्स्थापित करना है,जिसमें उसके बहाव को बढ़ाना और साथ ही पर्यावरण के बहाव को सुनिश्चित करना, वन संरक्षण, साथ समाहित होने वाली नदियों को साफ़ करना, नम भूमि का संरक्षण करना, प्राकृतिक झरनों, नदी तटों का पुनर्निर्माण और नदी के बेसिन का प्रबंधन सतत कृषि विकास के उद्देश्य से किया जाना शामिल है। आईआईटी संस्थानों के सम्मिलित प्रयासों से गंगा नदी के बेसिन के प्रबंधन की योजना से एक  संपूर्ण दूरदर्शी सोच इस मिशन को मिली है, जिसने ‘नमामि गंगे’ मिशन को एक मज़बूत नींव बनाने में सहायता की है”।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. अम्बेडकर जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन
  • प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ उत्तराखंड का भव्य शपथ ग्रहण, डॉक्टरों की सुरक्षा और सुविधाओं पर सरकार का फोकस
  • भीषण सड़क हादसा : वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में 11 की मौत
  • UKD की रणनीतिक बैठक, 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान
  • उत्तराखंड में 15 अप्रैल तक मौसम शुष्क, 16 से बदलेगा मिजाज, पढ़ें पूरा अपडेट
  • आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का संगम, घने जंगलों और हिमालयी वादियों के बीच स्थित दिव्य और प्राकृतिक स्वर्ग महाबगढ़ महादेव मंदिर
  • प्रधानमंत्री के देहरादून दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, जोनल मजिस्ट्रेट संग डीएम सविन बंसल की अहम बैठक, कहा –  प्रोटोकॉल के अनुसार रहे व्यवस्था, सेफ्टी सर्टिफिकेट अनिवार्य 
  • “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण, भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निकाली गई प्रभात फेरी
  • शपथ ग्रहण अधिवेशन का भव्य आयोजन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
  • आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडाउन के प्रधानाचार्य को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.