शुक्रवार, नवम्बर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईआईएम काशीपुर एफआईईडी ने उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में आयोजित किए उद्यमिता बूट कैंप

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 5, 2026 7:14 अपराह्न
  • इस पहल का उद्देश्य युवाओं एवं उभरते उद्यमियों में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना है
  • बूट कैंपों से चयनित 20 संभावित स्टार्टअप्स को आईआईएम काशीपुर एफआईईडी के माध्यम से आगे प्रशिक्षण, मेंटरशिप तथा वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा
  • उद्यमिता बूट कैंपों से 1,500 से अधिक प्रतिभागी लाभान्वित हुए
काशीपुर : आईआईएम काशीपुर फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (एफआईईडी) ने उत्तराखंड के ग्रामीण विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट (आरईएपी) के अंतर्गत राज्य के सभी 13 जिलों में 13 उद्यमिता बूट कैंप सफलतापूर्वक आयोजित किए।

इस पहल का उद्देश्य राज्य के युवाओं एवं उभरते उद्यमियों में उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें व्यवसाय शुरू करने और आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक ज्ञान एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था। इन बूट कैंपों से 1,500 से अधिक प्रतिभागी लाभान्वित हुए। प्रतिभागियों को उद्योग विशेषज्ञों, आईआईएम काशीपुर के प्राध्यापकों, सरकारी अधिकारियों तथा सफल उद्यमियों द्वारा उद्यमिता, व्यवसाय विकास, नवाचार और नए उद्यम स्थापित करने से संबंधित व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

देहरादून में आयोजित बूट कैंप में आरईएपी की परियोजना निदेशक एवं आईएएस अधिकारी सुश्री झरना कामठान ने प्रतिभागियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि इन बूट कैंपों से चयनित 20 संभावित स्टार्टअप्स को आईआईएम काशीपुर एफआईईडी के माध्यम से आगे प्रशिक्षण, मेंटरशिप तथा वित्तीय सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसका उद्देश्य इन उद्यमों को अपने व्यवसाय मॉडल को मजबूत करने और उन्हें टिकाऊ उद्यमों के रूप में विकसित करने में सहायता देना है।

आईआईएम काशीपुर के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी ने भी देहरादून कार्यक्रम में सहभागिता की और उत्तराखंड के उद्यमिता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता एवं सहयोग का आश्वासन दिया।

यह पहल जमीनी स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने, रोजगार एवं आजीविका के अवसर सृजित करने और उत्तराखंड के आर्थिक विकास में योगदान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के नेतृत्व में विकास की नई राह पर कोटद्वार, साढ़े चार साल में बदली शहर की तस्वीर
  • उत्तराखंड शासन ने IAS और PCS अधिकारियों के किए ट्रांसफर, देखें सूचि
  • आपदा राहत सहायता मानकों में वृद्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जताया आभार, आपदा में मृत्यु पर सहायता राशि ₹4 लाख से बढ़ाकर ₹8 लाख, प्रभावित परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत
  • उत्तराखंड में शहरी स्वच्छता, स्वच्छता प्रबंधन में काशीपुर एवं रुद्रपुर को मिला प्रथम स्थान
  • स्वच्छता के क्षेत्र में रुद्रपुर ने रचा इतिहास, हिमालयी राज्यों में बना नंबर वन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान भवन में महापौर विकास शर्मा और नगर आयुक्त को सौंपा राष्ट्रीय पुरस्कार
  • 2047 के विकसित भारत की नींव बनेगा उत्तराखंड,अमित शाह ने धामी सरकार के विकास मॉडल को सराहा
  • एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों पर दून पुलिस का एक और वार
  • सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था
  • शहीद स्मारक पर बेरोजगार मेडिकल लैब तकनीशियनों ने लिया प्रण, मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और उग्र
  • मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.