posted on : दिसम्बर 17, 2020 4:18 अपराह्न
देहरादून : पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र अभिनव कुमार को उत्तराखण्ड आईपीएस एसोसिएशन का नया अध्यक्ष एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/निदेशक यातायात उत्तराखण्ड केवल खुराना को सचिव चुना गया है। पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड में आयोजित हुई उत्तराखण्ड आईपीएस एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड अशोक कुमार का पदभार ग्रहण करने के पश्चात अध्यक्ष पद खाली हुआ था।






Discussion about this post