बुधवार, अप्रैल 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हार्ट अटैक से पति की मौत, शव देखकर नवविवाहिता ने सातवीं मंजिल से कूदकर दी जान

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 29, 2024 2:15 पूर्वाह्न

गाजियाबाद : पति का शव देख पत्नी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और खुद भी सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। महिला के पति अभिषेक की सोमवार को चिड़ियाघर में हालत बिगड़ गई थी। इसके बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डाक्टरों का कहना है कि अभिषेक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। स्वजन ने बताया कि दोनों के अटूट प्रेम को देखते हुए तीन माह पहले ही दोनों परिवारों की सहमति से उनका विवाह कराया गया था। इसके बाद से दोनों बेहद खुश थे, लेकिन तीन महीने बाद ही यह खुशियां मातम में बदल गईं।

मूलरूप से हरिद्वार के इकबालपुर निवासी 25 वर्षीय अभिषेक अहिलवाली वैशाली सेक्टर तीन के एलकान अपार्टमेंट में पत्नी अंजलि, पिता जसपाल, मां मधु और बहन गुड़िया के साथ रहते थे। अभिषेक एक एनजीओ में काम करते थे। अभिषेक के फुफेरे भाई संजीव ने बताया कि सोमवार को अभिषेक पत्नी अंजलि और बहन गुड़िया के साथ दिल्ली स्थित चिड़ियाघर गए थे। वहां अचानक उनके सीने में दर्द उठा तो उन्हें फोन किया। सभी लोग अभिषेक को खिचड़ीपुर के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली रेफर कर दिया गया।

अंजलि और गुड़िया उसकी तबीयत को लेकर काफी परेशान हो रही थीं तो उन्हें घर भेज दिया। शाम करीब छह बजे अभिषेक की इलाज के दौरान मौत हो गई। रात करीब 10 बजे स्वजन शव लेकर घर पहुंचे। शव देखकर अंजलि स्तब्ध रह गई। कुछ देर शव के पास बैठी रही। उसके बाद अचानक उठी और सातवीं मंजिल की बालकनी में रखी कुर्सी पर चढ़कर नीचे कूद गई। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने स्थिति गंभीर बताते हुए उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

संजीव ने बताया कि डाक्टरों का कहना था कि अभिषेक की मौत हार्ट अटैक से मौत हुई। सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक की पत्नी की मौत हुई है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। संजीव ने बताया कि पिछले साल 23 नवंबर दोनों की शादी हुई थी। अभिषेक पूरी तरह से स्वस्थ थे। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर जब अभिषेक को अस्पताल में भर्ती कराया गया तो अंजलि और गुड़िया बेहद परेशान हो गई थीं। अंजलि बार-बार डाक्टर से बोल रही थीं कि अभिषेक को बचा लीजिए उन्हें कुछ हो गया तो वह भी जान दे देंगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 18 मई को खुलेंगे रुद्रनाथ धाम के कपाट, अलर्ट मोड में प्रशासन
  • भूमि विवाद सुलझाकर जल्द शुरू हों हाईवे कार्य – डीएम गौरव कुमार
  • सीएम धामी ने उठाई महिला अधिकारों की आवाज, नारी शक्ति वंदन बिल को बताया ऐतिहासिक
  • खाद्य सुरक्षा पर सरकार सख्त, प्रदेशभर में सघन जांच अभियान, जांच को भेजे फलों-सब्जियों के 33 नमूने, आयुक्त सचिन कुर्वे ने कहा – चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं के सेहत की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता
  • मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • विशेष सत्र पर कांग्रेस का हमला, बताया जनता के पैसे की बर्बादी
  • उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, सदन के बाहर और भीतर गरमाया माहौल
  • नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, आयुष कृष्ण नयन महाराज के प्रवचनों से श्रद्धालु भावविभोर
  • हरिद्वार में गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
  • पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत के संकेत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.