रविवार, अक्टूबर 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

इतिहास विभाग ने किया विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन

शेयर करें !
posted on : मई 24, 2023 5:16 अपराह्न
 
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के इतिहास विभाग के विदाई एवं स्वागत समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार के कहा कि आज प्रतियोगिता का समय है आज आगे बढ़ने का वक्त है बशर्त किसी बेहतर व्यक्तित्व का मार्गदर्शन हो, वो व्यक्तित्व कोई और नहीं बल्कि आपका प्राध्यापक आपका गुरु ही हो सकता है और इतिहास विभाग उस पुण्य कार्य को लाज़वाब तरीके से कर रहा है। कहा कि आज इतिहास विभाग की ओर से आयोजित समारोह में मुझे हर्ष का अनुभव हो रहा है क्योंकि इस विभाग के त्रिमूर्ति प्राध्यापक वास्त्तव में आदर्श गुरु हैं क्योंकि आदर्श गुरु ही आदर्श समाज का निर्माण कर सकता है जो मुझे इतिहास विभाग में देखने को मिला है । बताया कि जीवन अनमोल है और खासतौर पर कॉलेज का जीवन, इसे सहेजकर रखे, ईमानदारी से आगे बढ़ते रहना,आने वाला वक्त आपका होगा ऐसी उम्मीद और आशा है मुझे।
राजनीति विज्ञान विभाग की प्रभारी प्रोफेसर सीमा चौधरी ने अपने उद्वोधन में बताया कि कला संकाय में इतिहास विभाग जो भी कार्यक्रम करता है इतिहास बन जाता है आप सभी शानदार है ऐसे ही इतिहास बनाते रहिए। इतिहास विभाग प्रभारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ प्रवीन जोशी ने उपस्थित अथितियों का स्वागत करते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य विभाग को चाक लैस बनाना है जो आज के समय की मांग है और कॉलेज के हित में जो भी होगा मैं अपनी आहूति देने में पीछे नहीं हटूंगा। डॉ जुनीश कुमार ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी असली फेयरवेल तभी है जब आप आने वाली यूजीसी की नेट की परीक्षा और दूसरी परीक्षा पास करके हमे हमारी गुरु दक्षिणा दे। डॉ धनेंद्र कुमार पंवार ने बताया कि मुझे इतिहास विभाग के अपने समय का दर्शन हो गया, मैं एक छात्र रहा और आज यहां प्राध्यापक हूं ऐसा ही आप करें यही हमारा ईनाम है। इस अवसर पर छात्र शुभम चंद्र भारद्वाज ने बेहतरीन संचालन किया। एमए चतुर्थ सेमेस्टर के बृजेंद्र सिंह रावत को मिस्टर फेयरवेल और दीपिका रावत को मिस फेयरवेल चुना गया।  साथ साथ मिस्टर स्पार्कल जितेंद्र यादव,  मिस स्पार्कल हिमानी रावत चुनी गई। दोनों कक्षाओं के छात्र- छात्राएं हसी खुशी के साथ विदा हो गए बस छोड़ गए तो आंसू और कॉलेज में बिताए पल।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा को लेकर धामी सरकार सख्त, UPES विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण
  • एसजीआरआरयू नवरंग डांडियां 4.0 में गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां, दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का हैलीपैड बना आकर्षण का केन्द्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्तन कैंसर जागरूकता दिवस का आयोजन, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और शीघ्र पहचान को बताया जरूरी, स्तन कैंसर विजेताओं ने दिया साहस और उम्मीद का संदेश
  • धामी सरकार की फिल्म नीति से उत्तराखंड की वादियों में अक्षय कुमार की दस्तक, मसूरी-लैंढौर में ‘SVC60’ की शूटिंग
  • अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने किया तहसील जाखणीधार का निरीक्षण, अभिलेखों के रखरखाव और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • कम मतदान वाले बूथों पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएं विभाग – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎फसलों की वास्तविक उपज का सटीक आंकलन जरूरी – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • ‎सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील, ‎आपातकालीन चिकित्सा उपकरण न मिलने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर प्रशासन की कार्रवाई
  • राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह का कार्यकाल उत्तराखण्ड के विकास, शिक्षा, युवा प्रोत्साहन और महिला सशक्तीकरण के लिए रहा महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.