बुधवार, सितम्बर 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हिमालय O2 महोत्सव में लोक संस्कृति की धूम, पिलखी में सजी सांस्कृतिक संध्या, अनुराग नौटियाल व सीमा पंगरियाल के गीतों पर झूमे दर्शक

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2026 8:08 अपराह्न
  • हिमालय O2 महोत्सव में लोक संस्कृति की धूम, पिलखी में गढ़वाली गीतों से सजा मंच
  • टिहरी लेक फेस्टिवल: पिलखी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक गायकों ने बांधा समा

टिहरी : हिमालय O2 टिहरी लेक फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित मैराथन प्रतियोगिता के बाद भिलंगना ब्लॉक के पिलखी गांव में टिहरी झील के पास रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर लोक संस्कृति का भरपूर आनंद लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक अनुराग नौटियाल और लोक गायिका सीमा पंगरियाल ने अपने लोकप्रिय गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके गीतों पर दर्शक झूम उठे और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कलाकारों की मधुर आवाज और जोशीली प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह और उमंग से भर दिया। मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के साथ-साथ क्षेत्र के ग्रामीण, युवा और महिलाएं भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं को मंच प्रदान किया गया।

आयोजकों ने बताया कि टिहरी लेक फेस्टिवल के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ दूरस्थ क्षेत्रों में भी सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिल सके और क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी, कनिष्ठ प्रमुख कृष्णा गैरोला, नगर पंचायत अध्यक्ष घनसाली आनंद बिष्ट, ग्राम प्रधान अमरीश नौटियाल, गोविंद बडोनी, देवी लाल शाह, चंद्रवीर नेगी, महावीर धनियाल, विजय राम जोशी, आर बी सिंह आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तरकाशी : जनभागीदारी से ग्राम सभा झाला में लिए गए दो ऐतिहासिक निर्णय, प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने और पंचपुरा वीर सिंह भवन के संरक्षण का लिया संकल्प
  • सुदामा चरित्र से परीक्षित मोक्ष तक सुनाए प्रसंग, नाम संकीर्तन की महिमा बताई
  • मथुरा गमन को निकले श्रीकृष्ण, कंस के अत्याचारों का किया वर्णन
  • हैल्थ मंत्र से सशक्त हुईं श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्राएं, समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर प्रेरणादायी सत्र का आयोजन
  • कोटद्वार की बेटी प्रेरणा बिष्ट बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
  • कोटद्वार : नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • शिक्षक दिवस पर स्कूल नहीं पहुंचने के आरोप में शिक्षिका निलंबित
  • पाडुली के जंगल में बाघ ने दो महिलाओं पर किया हमला
  • पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियां भी जरूरी, खेल से निखरता है बच्चों का व्यक्तित्व – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • पौड़ी गढ़वाल : लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर पशु चिकित्सा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.