सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया पंथ्या दादा के स्मारक एवं मूर्ति निर्माण कार्य का शिलान्यास

शेयर करें !
posted on : जनवरी 25, 2021 5:59 अपराह्न

पौड़ी : प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज सुमाड़ी (खिर्सू) में पंथ्या दादा के स्मारक एवं मूर्ति निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनआईटी सुमाड़ी को लगभग 24 करोड़ की धनराशि से पानी दिया जा रहा है, जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जायेगा। कहा कि जो गांव ढिकाल पेयजल योजना से नहीं जुड़े हैं उन्हें एनआईटी को दिये जाने वाले पानी से जोड़ा जायेगा। वहीं एनआईटी को 18 करोड़ की धनराशि से बिजली दी जायेगी तथा साथ ही यहां पर दो हैलीपैड बनाये जायेंगे तथा सुमाड़ी से श्रीनगर तक डबल लेन रोड़ बनाई जायेगी। कहा कि लगभग 912 करोड़ रूपये की धनराशि से सुमाड़ी में एनआईटी बनेगा, जिसके लिए धनराशि आंवटित हो गयी है तथा काम शुरू हो गया है। इस तकनीकी महाविद्यालय में दो से तीन हजार विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करेंगे, जिससे क्षेत्र का विकास होगा तथा पलायन भी रूकेगा। कहा कि लगभग 78 करोड़ की धनराशि से बनाये जा रहे एनआईटी श्रीनगर का कार्य इसी वर्ष पूरा कर लिया जायेगा, जिसके लिए सरकार द्वारा रेशम विभाग की लगभग 30 हेक्टर भूमि एनआईटी को दी गई है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि ऑल वेदर रोड़ बन गई है, जिससे श्रीनगर की यात्रा सुगम हो गई है। कहा कि श्रीनगर में भी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन वर्ष 2024 तक पहुंच जायेगी। वहीं श्रीनगर से हवाई सेवा भी शीघ्र ही शुरू हो जायेगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी को एक माह में पंथ्या दादा स्मारक के लिए ऐसी भूमि चिन्ह्ति करने के निर्देश दिये, जो सड़क से लगी हुई हो, जिससे लाखों लोग वहां आकर उनके स्मारक के दर्शन कर सकें। कहा कि पंथ्या दादा की भव्य मूर्ति 06 फूट की बनाई जायेगी, जो जगह चिन्ह्ति होने के बाद 04 माह में बनकर तैयार हो जायेगी।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उनके द्वारा 09 लोगों के स्मारक बनाये जा रहे हैं, जिनमें सुमाड़ी में पंथ्या दादा स्मारक तथा रणीहाट में माधो सिंह भण्डारी के नाम से रेलवे स्टेशन बनाया जायेगा तथा उनकी प्रतिमा लगाई जायेगी। वहीं हेमवती नन्दन बहुगुणा का स्मारक व म्यूजियम, बुवाखाल में शिवानन्द नौटियाल का स्मारक/गेट, प्रो. भक्तदर्शन स्मारक, टिंचरी माई स्मारक मंज्यूर थलीसैंण, चैथान में आनन्द सिंह गुसांई का स्मारक बनाया जायेगा। जबकि वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्मारक का शीघ्र ही लोकार्पण किया जायेगा। वहीं मोलाराम तोमर की मूर्ति का अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा 28 जनवरी, 2021 को कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सुमाड़ी के लोगों द्वारा त्याग का परिचय देते हुए एनआईटी के के लिए अपनी लगभग 06 हजार नाली भूमि दान की गई। कहा कि पंथ्या दादा के साथ प्राण त्यागने वाली भद्रा काकी व कीर्ति भुल्ली की मूर्ति भी लगाई जायेंगी।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सहकारिता संघ मातवर सिंह रावत, दर्जाधारी राज्यमंत्री अतर सिंह असवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, ग्राम प्रधान सत्यदेव बहुगुणा सहित प्रसिद्ध नाट्यकर्मी विमल बहुगुणा ने भी सम्बोधन किया। इस मौके पर डीसीबी अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत, विधायक प्रतिनिधि नितिन घिल्डियाल, अध्यक्ष भाजपा श्रीनगर गिरीश पैन्यूली, मंडल अध्यक्ष भाजपा रमेश मंदवाल, उपजिलाधिकारी श्रीनगर रविन्द्र बिष्ट, तहसीलदार सुनील राज सहित क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
  • बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव हुआ शुरू
  • उत्तराखंड के 100 प्रमुख ट्रेकिंग रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग, विकसित होगा नेविगेशन ऐप
  • आवासीय कॉलोनी मे कार से स्टंटबाजी करना पडा भारी, शान्ति भंग मे हुड़दंगी गिरफ्तार, कार सीज
  • जोशीमठ में इसी माह शुरू होंगे 115 करोड़ के सीवरेज-पेयजल काम
  • युवा बताएंगे उत्तराखंड की राह, सरकार सुनेगी और उपयोगी विचारों को नीतियों से जोड़ेगी
  • शीला समुंद्र पहुंची मां नंदा की बड़ी जात
  • होम स्टे नीति से पहाड़ों में पर्यटन को नई रफ्तार, रिवर्स पलायन को मिल रहा बढ़ावा
  • वन भूमि हस्तांतरण व क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण को लेकर डीएम ने ली समीक्षा बैठक, रिजर्व लैंड बैंक को जल्द अपडेट करें- डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • बदरीनाथ में गूंजा देवभूमि का लोक रंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.