शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड पुलिस भर्ती परिणाम पर हाईकोर्ट की रोक, ये है पूरा मामला

शेयर करें !
posted on : मार्च 9, 2025 12:21 पूर्वाह्न

नैनीताल : नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में चल रही 2000 पदों की पुलिस भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में छूट दिए जाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने बिना अनुमति भर्ती परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी है। हालांकि, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को चयन प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।

क्या है मामला?

चमोली निवासी रोशन सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मांग की थी कि पुलिस भर्ती की आयु सीमा में छूट दी जाए। याचिकाकर्ता ने बताया कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 20 अक्टूबर 2024 को पुलिस विभाग में जिला रिजर्व पुलिस, पीएसी और आईआरबी के लिए 2000 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें 1550 नए पदों के साथ 2021-22 और 2022-23 में रिक्त पड़े 450 पद भी शामिल किए गए।

याचिका में कहा गया कि पूर्व में भर्ती न होने के कारण कई उम्मीदवारों की आयु सीमा समाप्त हो गई है, जिससे वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए, उनकी आयु सीमा में छूट दी जाए।

क्या है याचिकाकर्ता की मांग?

याचिकाकर्ता और उत्तराखंड बेरोजगार संगठन का कहना है कि राज्य सरकार नियमित रूप से पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित नहीं कर रही है। मौजूदा नियमों के अनुसार, भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 22 वर्ष तय की गई है। लेकिन लंबे अंतराल के कारण कई योग्य उम्मीदवार इस दायरे से बाहर हो गए हैं। ऐसे में, मांग की गई है कि आयु सीमा को बढ़ाकर कम से कम 25 वर्ष किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

हाईकोर्ट की सुनवाई के दौरान उत्तराखंड के गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ ने सरकार को चयन प्रक्रिया जारी रखने की अनुमति दी, लेकिन बिना अनुमति परिणाम जारी करने पर रोक लगा दी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : 7 सितम्बर को कक्षा 2, 5 एवं 8 के विद्यार्थियों की होगी आकलन परीक्षा
  • ​कोटद्वार : मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लिया राज्य निर्माण के संकल्प को पूरा करने का प्रण
  • पौड़ी गढ़वाल में 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद
  • बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य समयबद्ध पूरा करें – सीडीओ
  • दिशा सालियान मौत मामले की जांच अब CBI के हवाले, बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश
  • मसूरी गोलीकांड के शहीदों का बलिदान सदैव स्मरणीय : धामी
  • ‘हनुमान अंश’ के सीक्वल पर शुरू हुआ काम, निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निभाया वादा
  • महान शिक्षक और राष्ट्रभक्त वेणीमाधव दास की 74वीं पुण्यतिथि पर किया गया स्मरण
  • गढ़वाली भाषा दिवस : अपणी भाषा, अपणी पच्छ्याण
  • दूध बेचकर हर माह 12 हजार रुपये तक कमा रहीं लक्ष्मी देवी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.