गुरूवार, मार्च 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धरोहर : चार सौ वर्षो से खड़ा है पौड़ी गढ़वाल जिले में आम का पेड़, इस पुराने वृक्ष को संरक्षण की दरकार

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2024 11:16 अपराह्न

400 वर्ष पुराने आम के पेड़ को संरक्षण की दरकार

पौड़ी। हिमालयी राज्य उत्तराखण्ड न सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए जाना जाता है बल्कि विश्व पर्यावरण की दृष्टि से भी मध्य हिमालयी यह क्षेत्र बहुत ही महत्वपूर्ण है। यहाँ के पेड़- पौधे, वनस्पति मानव हितकारी तथा अपने आप में अद्वितीय सुन्दरता लिए हुए हैं। यहाँ स्थित कुछ पेड़ सदियों पुराने हैं। इन पेड़ों ने मानव की कई नयी-पुरानी पीढ़ियों के बचपन, जवानी तथा बुढ़ापा देखा है। इसी प्रकार से एक आम का पेड़ मण्डल मुख्यालय पौड़ी के निकट थली ग्रामसभा के अन्तर्गत ग्राम कमन्द में मौजूद है। यह गाँव पौड़ी- श्रीनगर रोड़ पर पौड़ी से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस पेड़ के बारे में स्थानीय निवासियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि, यह पेड़ लगभग 400 साल पुराना है।
इस फलदार आम के पेड़ से गाँव तथा आस-पास के गाँवों की आठ से दस पीढ़ियां निरन्तर आम का स्वाद ले रही हैं। इस आम के पेड़ पर अलग-अलग प्रजाति के आम आते हैं जो कि, स्वाद तथा फल के रंग  हिसाब से भी अलग ही सुन्दरता लिए रहते हैं। इस पेड़ से एक प्रकार का आम पकने के बाद लाल रंग का होता है, दूसरा प्रकार लाल तथा पीले रंग का मिश्रण लिए रहता है जबकि तीसरे प्रकार का आम का फल पीले रंग का होता है। स्वाद में भी फर्क है। गाँव के लोग बताते हैं कि, यह पेड़ गाँव की पंचायती भूमि पर स्थित होने के कारण पंचायती आम कहलाता है। पहले इस आम के पेड़ पर फल आने के बाद फलों की सुरक्षा के लिए गाँव के प्रत्येक परिवार को बारी-बारी से राग-जाग करनी पड़ती थी। पकने के बाद इस पेड़ के फलों को गाँव के प्रत्येक परिवार को समान रूप से वितरण किया जाता था। गाँव की सामूहिकता तथा सामुदायिक में यह पेड़ बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। गाँव से लगातार पलायन होने के कारण यह पेड़ भी उपेक्षा का दंश झेल रहा है।
वर्तमान में लगभग 400 साल पुराने इस आम के पेड़ को संरक्षण की आवश्यकता महसूस हो रही है। ग्रामीण कहना है कि, इस पेड़ की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सब की है। गाँव के लोगों का मानना है कि, राष्ट्रीय महत्व के इस पेड़ को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाना चाहिए। गतवर्ष देहरादून स्थित वन अनुसन्धान केन्द्र को उपलब्ध कराये गये पेड़ के सैम्पल के आधार पर एफआईआर, देहरादून ने उक्त पेड़ की आयु गणना करते हुए अनुमानित आयु 349 को मध्य मानते हुए न्यूनतम 313 से अधिकतम 385 वर्ष मानी है। पर्यावरण की दृष्टि से धरती पर मौजूद पुराने पेड़ बहुत महत्वपूर्ण हैं। पेड़ धरती पर मौजूद कार्बन डाई ऑक्साइड के स्तर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा पेड़ ही हमें प्राणवायु उपलब्ध करवाते हैं। पुराने पेड़ों के संरक्षण के लिए राज्य तथा केन्द्र सरकार का एक विशेष नीति लाने की आवश्यकता है ताकि इस प्रकार के पुराने पेड़ों का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा सके।
 
 
 
यह भी पढ़ें : PCS NIDHI YADAV : ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा मिली है परिवार से – पीसीएस निधि यादव
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA एचआईजी कॉलोनी में रंगारंग होली कार्यक्रम, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
  • नृसिंह बद्री के आंगन में उमड़ा भक्ति और रंगों का सैलाब
  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.