शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यहां पाॅजिटिव वाइब्स, खेल लायक अच्छा माहौल, देश के टाॅप खिलाड़ी स्वप्निल हों या दीपिका सभी दिख रहे सहज, ओलंपियन स्वप्निल कुसाले कांस्य जीतकर भी दिखे खुश, दीपिका ने कहा-खेलों के लिए अब अच्छा काम हो रहा

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 6, 2025 7:23 अपराह्न
देहरादून :  पेरिस ओलंपिक में शूटिंग स्पर्धा में कांस्य जीतने वाले स्वप्निल के हिस्से राष्ट्रीय खेलों में भी यही पदक आया। उत्तराखंड के खेल माहौल पर उनकी टिप्पणी बेहद महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा-‘यहां पाॅजिटिव वाइब्स है’। दीपिका कुमारी पेरिस ओलंपिक में पदक जीतते-जीतते रह गई थीं, लेकिन तीरंदाजी में उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, वह हर किसी को नसीब नहीं होता। दीपिका भी उत्तराखंड आकर अच्छा महसूस कर रही हैं।

त्रिशूल शूटिंग रेंज से स्वप्निल भी प्रभावित

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज परिसर स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज से स्वप्निल भी प्रभावित नजर आए। शूटिंग के स्टार खिलाड़ी सरबजोत की तरह ही उन्होंने भी रेंज को बहुत बढ़िया बताया। स्वप्निल ने कहा-शूटिंग रेंज का मैनेजमेंट बहुत अच्छा है। लाइट, ग्रीनरी कमाल की है। स्कोरिंग अच्छी हो रही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा-अब शूटिंग अमीरों का खेल नहीं रह गया है। खेलोे इंडिया खेलो जैसे आयोजन के बाद अब हर तबके का योग्य बच्चा आगे आ सकता है। उन्होंने कहा-ओलंपिक खेलने के बाद राष्ट्रीय खेल में उतरने में उन्हें कोई हिचक नहीं हुई। खेल हर स्थिति में खेल होता है और हारना-जीतना लगा रहता है। खेल में हार बहुत कुछ सिखाती है। उन्होंने कहा-सरबजोत हारने के बावजूद यहां से सीख कर गया होगा। राष्ट्रीय खेलों में स्वप्निल महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

समर्पण औैर अनुशासन पर दीपिका का जोर

दीपिका कुमारी की गिनती देश के शीर्ष तीरंदाजों में होती है। राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम के मैदान में अभ्यास के दौरान वह उतनी ही ऊर्जावान दिखती हैं, जितना कि कोई नया खिलाड़ी दिखता है। दीपिका कहती हैं-सफलता के लिए समर्पण और अनुशासन दो मूलमंत्रों को अपनाना जरूरी है। दीपिका बताती हैं-जब मैने खेलना शुरू किया, तब आर्चरी को को कोई नहीं जानता था। बताना पड़ता था कि तीरंदाजी वो खेल है, जो महाभारत में योद्धा किया करते थे। मगर अब स्थिति बदल रही है। दीपिका के अनुसार-पिछले 12-14 वर्षों में आर्चरी को लोग जानने लगे हैं। खेलों के विकास के लिए काम हो रहा है। दीपिका कुमारी राष्ट्रीय खेलों में झारखंड की तरफ से खेल रही हैं।

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.