सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हेमकुंड साहिब की तैयारियां समय पर – डीएम संदीप तिवारी

शेयर करें !
posted on : मई 10, 2025 12:31 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला प्रशासन ने अब हेमकुंड साहिब-लोकपाल की यात्रा तैयारियों को कमरकस ली है। इसके तहत बैलीब्रिज बनाने और यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के काम पर फोकस कर लिया गया है।

आगामी 25 मई से शुरू होने वाली हेमकुंड साहिब की यात्रा तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। लोनिवि की ओर से गोविंदघाट में अलकनंदा नदी पर तेजी से बैलीब्रिज के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट की टीम की ओर से यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि लोनिवि की ओर से जल्द ही गोविंदघाट पुल को पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद पैदल यात्रा मार्ग पर बिजली, पानी और अन्य यात्री सुविधाओं को सुव्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने से पूर्व यात्रा मार्ग के साथ ही पड़ावों पर सभी व्यवस्थाएं सुचारू करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।  

बतातें चलें की हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने को अब 15 दिन ही शेष रह गये है। इसके चलते पुलना से घांघरिया तक बुनियादी सुविधाओं की बहाली करनी होगी। गोविंदघाट में बनाये जा रहे बैलीब्रिज के काम में और भी तेजी लानी होगी। बीते 5 मार्च को गोविंदघाट में अलकनंदा पर निर्मित मोटर पुल चटटान से बोल्डर आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद लोनिवि गोपेश्वर द्वारा 48 मीटर लंबे बैलीब्रिज का  निर्माण कार्य शुरू किया गया। अभी भी पुल बनने में समय लग रहा है। पुल न बनने के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति खच्चरों के जरिए नहीं हो पा रही है। यात्रा मार्ग पर पेयजल सप्लाई भी होनी है। संचार नेटवर्क को भी सुचारू किया जाना है। गोविंदघाट गुरूद्वारा के वरिष्ठ प्रबंधक सेवा सिंह के अनुसार हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर घांघरिया गुरूद्वारे में व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली गई है। हेमकुंड साहिब तक पैदल मार्ग को बर्फ हटाकर सुचारू किया जा रहा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने कहा कि ब्रिज का काम जोर पकड़ रहा है जल्द ही एप्रोच रोड का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने कहा कि कपाट खुलने से पूर्व चाकचौबंद हो जाएंगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में पंचम विज्ञान संचारक सम्मान–2026 का भव्य आयोजन, महिला वैज्ञानिकों के योगदान को मिला राज्य-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार पहुंचे हरिद्वार, अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अतिथि गृह का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
  • उधमसिंह नगर कार्निवाल सरस आजीविका मेला-2026 का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 295.21 करोड़ के विकास कार्यो का किया लोकार्पण व शिलान्यास
  • जोशीमठ–औली रोपवे को मिलेगी नई तकनीक की सौगात, गोरसों स्लोप तक होगा विस्तार – पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल
  • औली में विंटर कार्निवाल में देशभर के स्कीइंग खिलाड़ियों की चहल पहल
  • कुंभ 2027 से पहले अतिथि गृहों की बदलेगी सूरत, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से होंगे सुसज्जित, देहरादून से हरिद्वार तक सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सतत विकास पर अंतरराष्ट्रीय मंथन, देश-विदेश के विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: SSC-MTS परीक्षा में हाई-टेक नकल गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
  • बेंगलुरु में We Utsav कार्यक्रम में छाया उत्तराखंड का ऐपण, लोक कलाकार ज्योति जोशी ने किया कला का जीवंत प्रदर्शन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह गरिमामय रूप से संपन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.