शनिवार, नवम्बर 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में भारी बर्फबारी: सफेद चादर में लिपटे बद्रीनाथ और औली

शेयर करें !
posted on : जनवरी 24, 2026 5:07 अपराह्न

चमोली।  उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में देर रात हुई जबरदस्त बर्फबारी से जनजीवन पूरी तरह ठहर सा गया है। बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नीति घाटी और माणा घाटी सहित विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल औली में भारी हिमपात हुआ है, जिससे चारों ओर बर्फ की मोटी सफेद चादर बिछ गई है।

बर्फबारी का आलम यह है कि बद्रीनाथ धाम में 3 से 4 फीट, हेमकुंड साहिब में करीब 5 फीट और औली में 2 से 2.5 फीट तक बर्फ जम चुकी है।

प्रमुख मार्ग और बाजार प्रभावित

सिर्फ ऊंचाई वाले इलाकों में ही नहीं, बल्कि जोशीमठ मुख्य बाजार में भी जमकर बर्फबारी हुई है, जहां एक से डेढ़ फीट तक बर्फ की परत जम गई है। भारी हिमपात के चलते जनजीवन और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है—

जोशीमठ–औली मोटर मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हनुमान चट्टी से बद्रीनाथ धाम तक यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

गांवों में कड़ाके की ठंड

बर्फबारी का असर चमोली जिले के अन्य क्षेत्रों में भी साफ़ नजर आ रहा है। नंदानगर (घाट), थराली, गैरसैण, पोखरी और दशोली विकासखंड के दर्जनों गांव बर्फ से ढक गए हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जहां एक ओर बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरों पर खुशी ला दी है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासियों के लिए बंद रास्ते और ठंड रोज़मर्रा की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं। प्रशासन द्वारा मार्ग खोलने और हालात पर नजर बनाए रखने के प्रयास जारी हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर दी लोकपर्व इगास की शुभकामनाएं; कहा – इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपराओं और सामाजिक समरसता का प्रतीक
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स बनेंगे रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स से बदलेगी गांवों की आर्थिक तस्वीर, रोजगार सृजन के केंद्र बनेंगे ग्रामीण क्षेत्र – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • ग्रामीण स्टार्टअप्स और नवाचार से ही साकार होगा विकसित भारत का संकल्प – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • शनिवार को दून पुस्तकालय में मेघदूत नाट्य संस्था की प्रस्तुति
  • राज्यपाल से सचिव दीपक कुमार की शिष्टाचार भेंट, संस्कृत शिक्षा एवं जनगणना से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा
  • गंगा में स्नान के दौरान तेज बहाव में बहा 15 वर्षीय किशोर, पुलिस-एसडीआरएफ का सर्च अभियान जारी
  • स्वास्थ्य केंद्र में बिना अनुमति गैरहाजिर मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने वेतन रोकने के दिए निर्देश
  • पौड़ी में लोकगीतों और थड़्या-चौंफला की प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया इगास पर्व
  • कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी पुरानी पेंशन बहाल – डॉ. हरक सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.