सोमवार, मार्च 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स की दिल छूने वाली बात…हमने चमत्कार देखा, मुझे मंदिर जाना है…

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 29, 2023 4:53 अपराह्न

उत्तरकाशी : सिलक्यारा में रेस्क्यू ऑपरेशन सफल बनाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज ने अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स को बधाई दी है। जवाब में डिक्स ने दिल जीत लेने वाली बातें कहीं।

हमने चमत्कार देखा, मुझे मंदिर जाना है…

अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि इस सफल मिशन का हिस्सा बनना उनके लिए बड़ी खुशी की बात है। कहा कि मुझे मंदिर जाना है क्योंकि जो हुआ उसके लिए मैंने धन्यवाद देने का वादा किया था। ये कहा कि यदि लोगों ने ध्यान नहीं दिया है, तो हमने सिर्फ एक चमत्कार देखा है।

अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स

बीते 12 नवंबर की सुबह ही सिलक्यारा में टनल टूटने से 41 श्रमिक भीतर फंस गए थे। तमाम एजेंसियों और विदेश से आए विशेषज्ञों की देखरेख में ये अभियान मंगलवार रात पूरा हुआ, जब सभी श्रमिक सकुशल बाहर निकाल लिए गए थे। इस रेस्क्यू में बड़ी भूमिका निभाने वाले ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स काफी चर्चाओं में हैं। अब ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने अंतरराष्ट्रीय टनलिंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स को बधाई दी है।

अर्नोल्ड डिक्स ने पीएम से ये कहा

ऑस्ट्रेलियाई पीएम के बधाई संदेश पर अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि धन्यवाद, श्रीमान प्रधान मंत्री! यह दिखाना मेरा विशेषाधिकार और खुशी है कि हम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं, बल्कि हम अन्य काम भी करते हैं। इनमें सुरंग से रेस्क्यू भी शामिल है।

डिक्स बोले, भारत के पास उम्दा इंजीनियर

अर्नोल्ड डिक्स ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से कहा कि सेवा उनके लिए सम्मान की बात है। सभी माता-पिता को उनके बच्चों को घर पहुंचाने में मदद करना मेरे लिए फक्र की बात है। बताया कि हमने एक अद्भुत टीम के रूप में काम किया। भारत के पास सबसे अच्छे इंजीनियर हैं।

जानें अर्नोल्ड डिक्स के बारे में

प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स आस्ट्रेलिया के निवासी हैं। पिछले साल कोपेनहेगन में आयोजित एसोसिएशन की 48वीं आम सभा के दौरान नए अंतर्राष्ट्रीय टनलिंग और अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे। डिक्स इंजीनियरिंग के प्रोफेसर, वैज्ञानिक और वकील हैं। भूमिगत, निर्माण सुरक्षा, परिचालन सुरक्षा, संचालन, पर्यावरण, नवीनीकरण और सुरक्षा पर विशेष विशेषज्ञता के साथ डिजाइन अवधारणा समीक्षा, कमीशनिंग, प्रक्रियाएं और परिचालन के मास्टर हैं।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
  • विधानसभा सत्र को भराड़ीसैण के मोर्चे पर डटा चमोली का सरकारी अमला
  • उत्तराखंड : पायलट को मिला तकनीकी खराबी का अलर्ट, राज्यपाल के हेलीकॉप्टर ने श्रीनगर गढ़वाल में की इमरजेंसी लैंडिंग
  • कांवड़ यात्रा से पूर्व सुरक्षा तैयारियाँ तेज, अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर ने नीलकंठ पैदल मार्ग का किया निरीक्षण
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : पौड़ी गढ़वाल की 102 न्याय पंचायतों में शिविर, 15 हजार से अधिक लोगों तक पहुँचा योजनाओं का लाभ
  • महिलाएं बदल रही हैं समाज की तस्वीर, हर क्षेत्र में बढ़ रही भागीदारी – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • चारधाम यात्रा 2026 : अंतिम दौर में हेली शटल सेवा के टेंडर, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ, सीईओ यूकाडा डॉ. आशीष चौहान ने कहा – चारधाम यात्रा में हेली सेवाओं पर नियंत्रण, 8–9 कंपनियां ही होंगी ऑपरेटर
  • हरिद्वार : बैरागी कैंप में आयुष विभाग का स्टॉल दर्शकों के लिए रहा आकर्षण का केंद्र
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.