रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

“स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” : उत्तराखण्ड में महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का महाअभियान, 7,500 से अधिक शिविरों में अब तक 3.5 लाख से ज्यादा लोग लाभान्वित

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 25, 2025 12:57 पूर्वाह्न

देहरादून : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तक, उत्तराखण्ड स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में “स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार” अभियान बड़े पैमाने पर चला रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के नेतृत्व में यह अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए एक संगठित आंदोलन बन चुका है।

उत्तराखंड में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान (17 सितम्बर – 2 अक्टूबर, 2025) के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। केवल 22 सितम्बर, 2025 को ही प्रदेशभर में 1,487 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें से 29 विशेषज्ञ शिविर रहे। अभियान के दौरान अब तक कुल 7,547 शिविर लगाए जा चुके हैं, जिनमें 206 विशेषज्ञ शिविर शामिल हैं। इन शिविरों के माध्यम से अब तक 1,34,788 पुरुष और 2,12,168 महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।

अभियान की मुख्य गतिविधियां

राज्य के 13 जिलों के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दर्जनों गतिविधियां एक साथ संचालित हो रही हैं:-

  • स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर
  • एनीमिया, क्षय रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की स्क्रीनिंग
  • निक्षय मित्र पंजीकरण
  • निःशुल्क दवा वितरण
  • पोषण एवं स्वच्छता पर परामर्श
  • महिलाओं व किशोरियों के लिए स्वास्थ्य एवं कौशल जागरूकता सत्र

गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की जांच के तहत अब तक 79,040 पुरुष और 1,07,896 महिलाएं उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) के लिए जांची गईं। इसी तरह, 69,632 पुरुष और 1,03,818 महिलाओं की मधुमेह (डायबिटीज) जांच की गई। कैंसर जांच (मुख, ग्रीवा और स्तन कैंसर) में 43,240 पुरुष तथा 1,29,998 महिलाएं शामिल हुईं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि

प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य (आरसीएच) कार्यक्रमों के अंतर्गत 39,748 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। वहीं, एनीमिया जांच में 8,581 पुरुष और 56,738 महिलाएं शामिल हुईं। बच्चों को कुल 27,612 पुरुष शिशुओं और 32,990 बालिकाओं को टीके लगाए गए।

निक्षय पोर्टल के माध्यम से टीबी (क्षय रोग) की जांच में अब तक 26,298 पुरुष और 38,029 महिलाएं जांची गईं। इसी अवधि में 2,086 पुरुष और 1,635 महिलाएं निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत हुईं।

सिकल सेल रोग की जांच के अंतर्गत 43 लोगों की स्क्रीनिंग हुई और 15 कार्ड वितरित किए गए। इसके साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए अब तक 65,735 पुरुष और 1,10,562 महिलाओं को परामर्श (काउंसलिंग) प्रदान की गई।

आयुष्मान भारत/पीएम-जय योजना के अंतर्गत 2,586 पुरुषों और 4,283 महिलाओं को कार्ड जारी किए गए। ई-रक्तकोश (ब्लड बैंक) के अंतर्गत 38,310 रक्तदाता पंजीकृत हुए और 5,059 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

केंद्रीय सरकारी संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों और निजी संगठनों द्वारा भी इस अभियान में सहयोग किया जा रहा है। अब तक 8 शिविर आयोजित किए गए हैं, जिनमें 8 विशेषज्ञ शिविर शामिल हैं। इन शिविरों में 671 पुरुष और 1,255 महिलाओं ने जांच व उपचार की सेवाएं प्राप्त की हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्रद्धापूर्वक जलाभिषेक से दूर होते हैं मानसिक कष्ट और जीवन के संताप – आचार्य सुभाष जोशी
  • श्री शिव महापुराण कथा के सप्तम दिवस आचार्य सुभाष जोशी ने बताया गृहस्थाश्रम का आध्यात्मिक महत्व, शिव-पार्वती विवाह में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
  • बीएलओ अनावश्यक दस्तावेज न मांगें, प्रत्येक सुनवाई का तत्काल बीएलओ एप और ईआरओ नेट पर करें अपडेट
  • देवप्रयाग के पास बोलेरो खाई में गिरी, पांच की मौत, एक लापता
  • वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश, बैठक में अनुपस्थित रहने पर लोनिवि के अधीक्षण अभियंता को नोटिस और वेतन रोकने के आदेश
  • 09 से 17 अगस्त तक जिलेभर में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान, अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने पर जोर
  • बद्रीनाथ चढ़ावा घोटाला : CCTV के आधार पर SIT ने हिमाचल के मनोज कुमार को किया गिरफ्तार
  • हाईकोर्ट शिफ्टिंग पर सरकार ने साफ किया रुख : गौलापार नहीं, बेल बाबा मंदिर के सामने बनेगा नया परिसर
  • बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी, एसआईटी ने तीसरे आरोपी को दबोचा
  • खेल महाकुंभ 2026 : 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.