गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सूबे में शीघ्र आयोजित होगा स्वास्थ्य चिंतन शिविर – कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

प्रदेश में मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये तैयार होगा रोड़मैप, चिंतन शिविर से पूर्व अधिकारियों को देनी होगी जनपदवार रिपोर्ट

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 14, 2023 7:20 अपराह्न
 
देहरादून : प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के दृष्टिगत शीघ्र ही राज्य स्तरीय ‘स्वास्थ्य चिंतन शिविर’ का आयोजन किया गया। चिंतन शिविर में आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ पहुंच, आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था एवं जन स्वास्थ्य के लिये नई स्वास्थ्य योजनाएं उपलब्ध कराने हेतु कार्ययोजना तैयार की जायेगी। शिविर के आयोजन से पहले स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी आवंटित जनपदों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। 
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विधानसभा स्थित सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश सरकार राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिये निरंतर प्रयासरत है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिये शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया जायेगा। चिंतन शिविर में सूबे की स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ पहुंच, आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था, केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा के साथ ही प्रदेश में जन स्वास्थ्य के लिये विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जायेगी। विभागीय मंत्री ने बताया कि चिंतन शिविर से पहले विभागीय अधिकारियों को आवंटित जनपदों के जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, संयुक्त चिकित्सालयों, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व वेलनेस सेंटरों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत का आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपनी होगी। राज्य स्तरीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर में आधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर नई कार्ययोजना तैयार की जायेगी।
उन्होंने अधिकारियों को जनपद एवं तहसील स्तर पर प्रस्तावित रोगी कल्याण समिति का शीघ्र गठन करने के तथा समिति में क्षेत्रीय विधायक व संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को शामिल करने के भी निर्देश दिये ताकि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने में समिति का सहयोग लिया जा सके। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के रिक्त पदों पर चिकित्सकों की तैनाती की प्रक्रिया पर तेजी लाने के निर्देश उच्चाधिकारियों को दिये। बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, अपर सचिव एवं सीईओ राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण डॉ. आनंद श्रीवास्तव, अपर सचिव एवं मिशन निदेशक एनएचएम स्वाती भदौरिया, अपर सचिव स्वास्थ्य नमामि बंसल, गरिमा रौंकली, अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, संयुक्त निदेशक चिकित्सा शिक्षा अरविंद सिंह पांगती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.