रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश, कहा खाद्य सुरक्षा एवं औषधी विभाग में रिक्त पदों पर होगी शीघ्र नियुक्ति 

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2021 8:49 अपराह्न
रिक्त पदों का अधियाचन राज्य लोक सेवा आयोग को शीघ्र भेजने के  निर्देश
जिला स्तरीय अधिकारियों को मिलेगा कार्यालय एवं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी स्टाफ
देहरादून : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखण्ड खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन के अंतर्गत औषधी विभाग में वर्षों से रिक्त पड़े पदों पर शीघ्र नियुक्ति के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि विभाग में रिक्त राज्य एवं जिला स्तर के सभी रिक्त पदों का अधियाचन यथाशीघ्र राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा जाय साथ ही जनपद स्तर पर तैनात विभागीय अधिकारियों को पृथक कार्यालय एवं आवश्यकतानुसार तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के स्टाफ भी उपलब्ध कराये जाय। 
सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में उत्तराखण्ड खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन के अंतर्गत औषधी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभागीय मंत्री ने राज्य एवं जिला स्तर पर तैनात औषधी प्रशासन के अधिकारियों को अपने कार्यों में पारदर्शिता एवं तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने शासन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभाग में अधिकारी वर्ग के वर्षों से रिक्त पड़े पदों का अधियाचन शीघ्र राज्य लोक सेवा आयोग को भेजा जाय ताकि विभाग पूरी क्षमता के साथ अपने दायित्वों का निवर्हन कर सके। 
बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभागीय ढांचा, कार्मिकों की स्थिति, प्रदेश के औषधी निर्माण एवं विक्रय प्रतिस्थानों पर छापामारी एवं नमूना संग्रहण, औषधी निर्माण इकाईयांं में डब्ल्यूएचओ एवं केन्द्रीय औषध मानक संबंधी निरीक्षण, ब्लड बैंकों की स्थिति, मनःप्रभावी औषधीयों के दुरूपयोग की रोकथाम आदि के आंकड़ों का प्रस्तुतिकरण दिया। जिसमें बताया गया कि राज्य में कुल 234 औषधी निर्माण इकाईयां, 79 कास्मेटिक निर्माण इकाई, 20418 थोक एवं फुटकर दवा विक्रेता, 47 ब्लड बैंक, 14 ब्लड स्टोर सेंटर तथा 195 पीएमबीजेके पंजीकृत हैं। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 से आतिथि तक औषधी नियंत्रण शाखा के तहत विभिन्न स्त्रोतों से 4 करोड़ 2 लाख 90 हजार का राजस्व अर्जित किया। इसी प्रकार विभाग द्वारा जनवरी 2021 से माह जुलाई 2021 तक औषधी के 245 नमूने संग्रह किये जिसमें से 218 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 194 मानक स्तर एवं 24 अधोमानक स्तर पर पाये गये। विभागीय मंत्री ने सभी कार्मिकों को और बेहत्तर कार्य करने के निर्देश दिये। विभागीय कार्मिकों की जनपद स्तर पर पृथक कार्यालय एवं सहायक स्टाफ की आवश्यकता को देखते हुए डा. रावत ने उच्चाधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिये। 
बैठक में आयुक्त एफडीए एवं सचिव स्वास्थ्य पंकज कुमार पांडेय, अपर आयुक्त एफडीए एवं अपर सचिव ए.एस. चौहान, सहायक औषधी नियंत्रक ताजबर सिंह, एस. एस. भंडारी, वरिष्ठ औषधी निरीक्षक डॉ. सुधीर कुमार, नीरज कुमार, मीनाक्षी बिष्ट, औषधी नियंत्रक राजेन्द्र रावत, मानेंद्र सिंह राणा, संजय सिंह, अनिता भारती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राष्ट्रीय स्तर पर चमका FDA उत्तराखण्ड, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नेशनल प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर विशेषज्ञों ने साझा किए वैश्विक शोध व नवीन तकनीकी, कैंसर उपचार में प्लास्टिक सर्जरी की बढ़ती भूमिका पर हुआ मंथन
  • देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ
  • 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी, ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
  • उत्तराखण्ड के समग्र विकास में CSR की भागीदारी बढ़ाने का सीएम धामी का आह्वान
  • सहसपुर में सेवा, सुशासन एवं समर्पण कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ जनसेवा शिविर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे कई पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री को दी शुभकामनाएं
  • मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व पर जताया भरोसा, विभिन्न संगठनों ने सुशासन और विकास कार्यों की सराहना की
  • विश्व धरोहर फूलों की घाटी में 40 दिनों में 10 हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • भरत सिंह रावत बने चमोली बार एसोसिएशन के फिर अध्यक्ष
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.