शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सिलक्यारा सुरंग से बचाये सभी श्रमिकों का जाना हालचाल, श्रमिकों के बेहतर उपचार को एम्स प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दिये निर्देश

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 29, 2023 6:33 अपराह्न
देहरादून : सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज श्रीनगर गढ़वाल से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग से सकुशल बचाये गये सभी 41 श्रमिकों का हालचाल जाना। इस दौरान डॉ. रावत ने श्रमिकों के बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उपचार को लेकर एम्स ऋषिकेश प्रशासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सभी श्रमिक पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत नहीं है। डॉ. रातव ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के अथक प्रयासों से सभी श्रमिक भाईयों को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। 
उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग हादसे से श्रमिकों को सकुशल बचाये जाने पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार के अथक प्रयासों से यह मिशन सफल हो पाया। डॉ. रावत ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर सभी 41 श्रमिकों मुलकात की और एक-एक करके उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। डॉ. रावत ने बताया कि टनल हादसे की सूचना मिलते ही केन्द्र व राज्य सरकार तत्काल सक्रिय हो गई थी और टनल से श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिये सभी विकल्पों पर द्रुत गति से काम शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार इस प्रकरण पर नजर बनाये हुये थे और उनके मार्गदर्शन में सभी मिशनरियों ने एकजुट होकर काम किया, जिसका सुखद परिणाम दुनिया के सामने है।
उन्होंने कहा कि टनल से सुरक्षित निकाले गये सभी 41 श्रमिक भाईयों को एम्स ऋषिकेश में चिकित्सकों की देखरेख में उपचार दिया जा रहा है। श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय उपचार में कोई कमी अड़े न आये इसके लिये एम्स प्रशासन, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं। डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार सुरंग से बाहर निकाले गये श्रमिकों की हरसंभव मदद को तैयार है। इस दौरान एम्स निदेशक प्रो. डॉ. मीनू सिंह, सीएमओ देहरादून डॉ. संजय जैन सहित अन्य विभागीय अधिकारी व एम्स के चिकित्सक मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • तपोवन-विष्णुगाड़ परियोजना का काम ठप, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन तेज
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने राज्यसभा में की डॉ. नित्यानंद के जन्म शताब्दी वर्ष में डाक टिकट जारी करने व पद्म सम्मान देने की मांग
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई;  मैसर्स हीरा गैस सर्विस के सभी 14 हजार गैस कनेक्शन निकटवर्ती गैस पर किए ट्रांसफर 
  • संजीवनी शिखर औली में बद्री-केदार मंदिर समिति ने फहराया ‘बद्री ध्वज’
  • औली के संजीवनी शिखर पर गूंजी श्री राम की महिमा, अखंड रामायण और हवन के साथ हुआ महायज्ञ का समापन
  • भाजपा नेता सिताबू लाल समेत कई लोग कांग्रेस में शामिल
  • बदरीनाथ धाम में नगर पंचायत की एडवांस टीम शुरू किया बर्फ हटाना
  • बीकेटीसी एडवांस टीम भी पहुंची बदरीनाथ, तैयारियों में जुटी
  • UCC के बाद उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की तैयारी, 2027 चुनाव से पहले बड़ा फैसला संभव
  • उपनल कर्मचारियों के लिए नए अनुबंध प्रावधान पर सियासत तेज, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.