रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया जन आरोग्य अभियान का शुभारम्भ, लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण को गांव-गांव जायेंगे सीएचओ

कहा स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित नहीं रहेगा आम आदमी, प्रदेशभर में एक माह तक चलेगा स्वास्थ्य अभियान

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 7, 2022 7:02 अपराह्न
देहरादून : समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय ‘जन आरोग्य अभियान’ का शुभारम्भ किया गया है, जो कि प्रदेशभर में एक माह तक संचालित किया जायेगा। इस अभियान के अंतर्गत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में जाकर आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे, साथ ही टीबी मरीजों का चिन्हिकरण, नेत्र परीक्षण, तम्बाकू मुक्त एवं नेत्रदान अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक करेंगे। इसके अलावा सीएचओ आयुष्मान कार्ड एवं डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने में भी आम लोगों का सहयोग करेंगे।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून में राज्य स्तरीय ‘जन आरोग्य अभियान’ का शुभारम्भ किया। ‘एक कदम स्वस्थ जीवन की ओर’ विषयक यह जन आरोग्य अभियान प्रदेशभर में एक माह तक संचालित किया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिये राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जागरूक किया जायेगा, ताकि आम जनमानस को गम्भीर रोगों से बचाया जा सके। इसके लिये हेल्थ एंड वैलनेस सेंटरों पर तैनात 940 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को अपने आस-पास के 10-10 गांवों में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। इसके लिये सीएचओ ग्राम प्रधान एवं आशा कार्यकत्रियों को 4 दिन पहले गांव में आने की सूचना देंगे ताकि ग्राम पंचायत भवन में अधिक से अधिक लोग स्वास्थ्य परीक्षण के लिये पहुंच सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सीएचओ गांवों में लोगों की मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मुख एवं स्तन कैंसर सहित अन्य गैर संचारी रोगों की जांच करेंगे। इसके अलावा लोगों का नेत्र परीक्षण कर मोतियाबिंद के मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिये प्रोत्साहित करेंगे साथ ही टीबी मरीजों का भी चिन्हिकरण करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान में सीएचओ तम्बाकू मुक्त एवं नेत्रदान अभियान के प्रति भी लोगों को जागरूक करेंगे। आयुष्मान कार्ड एवं डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने के लिये लोगों को जागरूक करेंगे। विभागीय मंत्री ने बताया कि प्रदेश में लगभग 26 लाख लोगों की डिजिटल हेल्थ आईडी बन चुकी है। शीघ्र ही शतप्रतिशत लोगों की डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जायेगी। उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भी अपनी-अपनी डिजिटल हेल्थ आईडी बनाने को कहा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सूबे में चार धाम यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जायेगा। इसके लिये बदरीनाथ धाम में 50 बेड का अस्पताल जबकि केदारनाथ में 30 बेड का अस्पताल अगली यात्रा सीजन तक तैयार कर दिया जायेगा।कार्यक्रम में महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. शैलजा भट्ट, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, संयुक्त निदेशक डॉ. आरपी खंडूडी, डॉ. भागीरथी जंगपांगी, डॉ. भारती राणा, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज उप्रेती, डॉ. मयंक बडोला, डॉ. फरीद सहित देहरादून जनपद के समस्त सीएचओ उपस्थित रहे जबकि अन्य जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सीएचओ ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी – प्रधानमंत्री मोदी
  • कोटद्वार : कारगिल विजय दिवस पर मिनी हाफ मैराथन, युवाओं ने दिखाया जोश और जज्बा
  • सिद्धबली मंदिर में श्रद्धालुओं के गहने उड़ाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • संस्कृत के वैश्विक प्रचार-प्रसार को लेकर उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार का पुणे दौरा, विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों से मंथन
  • पीएचडी उपाधि प्राप्त कर सुशील पुरोहित ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव, पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर शोध को बताया गया समाज और कानून के लिए महत्वपूर्ण योगदान
  • फिर लौटेगी विलुप्त होती दून बासमती की खुशबू, सफल ट्रायल के बाद 2.2 दून बासमती की रोपाई शुरू, 160 किसानों ने 75 हेक्टेयर में संभाली खेती की कमान
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मंदिर में 02 अगस्त से गूंजेगी शिव महापुराण कथा, 11 हजार पार्थिव शिवलिंग होंगे भगवान शिव को समर्पित
  • मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
  • उत्तराखंड : कारगिल दिवस पर “रन फॉर कारगिल हीरोज”
  • लखपति दीदी योजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक ताकत, पौड़ी में 33700 से अधिक महिलाएं हुईं सशक्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.