बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 14, 2025 2:54 अपराह्न
  • जनता किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें
  • जिला अस्पताल को बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा
पौड़ी : जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं व्यापार सभा के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला अस्पताल पौड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जा चुकी है। इसी क्रम में मंगलवार से रेडियोलॉजिस्ट डॉ. संजय त्यागी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेन जंगपांगी और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्यामकिशोर अपनी सेवाएं देना प्रारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त, अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनेस्थेटिक, हड्डी रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन भी रोटेशन पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
डीएम ने बताया कि अस्पताल में टेक्नीशियन स्टाफ पूर्ण रूप से उपलब्ध है और नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति भी शीघ्र पूरी कर ली जाएगी। साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य सेवाओं के लिए कार्मिकों को नगर निकाय की आचार संहिता तक अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद आउटसोर्सिंग के माध्यम से स्थायी नियुक्तियां की जाएंगी।
जिलाधिकारी ने जनता को आश्वस्त किया कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं होगी। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध हैं और सभी प्रकार के टेस्ट पूर्व की भांति 2 बजे के बाद भी जारी रहेंगे। साथ ही, आयुष्मान भारत योजना और गोल्डन कार्ड का लाभ मरीजों को मिलता रहेगा। डीएम ने अपील की कि लोग किसी भी भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। उन्होंने यह भी बताया कि आचार संहिता समाप्त होते ही अस्पताल में सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर दी जाएगी। जिलाधिकारीन ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सकों के लिए बेहतर आवास की व्यवस्था भी की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल , मुख्य चिकित्सा अधिकारी  डॉक्टर प्रवीण कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, एसीएमओ डॉक्टर पारुल गोयल, व्यापार सभा के अध्यक्ष विनय शर्मा, सचिव देवेंद्र सिंह रावत सहित मनोज रावत, अरविंद नेगी, अखिलेश आदि उपस्थित  थे। 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी के “लोकल से ग्लोबल” विजन को पंख, “हाउस ऑफ हिमालयाज” का कारोबार 06 करोड़ पार
  • उत्तराखण्ड में 4.9 तीव्रता का भूकंप, बागेश्वर-चमोली से दिल्ली-NCR तक महसूस हुए झटके
  • उत्तराखंड में 4.6 तीव्रता का भूकंप, देर रात हिली धरती
  • पूर्व महानिदेशक पुलिस अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे कुलपति का पद
  • उत्तराखण्ड में ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ व्यवस्था
  • सार्वजनिक जगह जाम छलकाना पड़ा भारी, 29 पर कार्रवाई
  • नवनियुक्त एलटी शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
  • धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड पूर्ण साक्षर, अब डिजिटल साक्षरता पर जोर
  • उत्तराखंड : देहरादून के रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दंपती और नौकरानी की हत्या
  • पटवारियों की कमी से ग्रामीण परेशान, छह क्षेत्र खाली
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.