रविवार, जुलाई 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सेवा पर्व के तहत स्वास्थ्य विभाग ने लगाया मैट्रिक्स अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ विशाल स्वास्थ्य कैम्प

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 20, 2025 4:37 अपराह्न
पिथौरागढ़ : सेवा पर्व के अंतर्गत “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान के तहत आज नगर निगम हाल, पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक वृहद स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में हल्द्वानी के मैट्रिक्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे पिथौरागढ़ नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल ने बताया कि आज कैम्प में कुल 275 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 100 लोगों की यूरिक एसिड जाँच, 215 की शुगर जाँच तथा 275 लोगों का ब्लड प्रेशर परीक्षण किया गया। शाम 4 बजे तक 210 मरीजों को निःशुल्क औषधियाँ वितरित की जा चुकी हैं और यह कैम्प कल भी नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में संचालित रहेगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ. प्रदीप पांडे (एम.बी.बी.एस., एम.एस. हड्डी रोग, के.जी.एम.सी. लखनऊ), डॉ. अखिलेश जोशी (एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी. न्यूरोसर्जरी) तथा डॉ. प्रियंका पंत (एम.बी.बी.एस., डी.एन.बी., एम.सी.एच. प्लास्टिक एवं पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा) सम्मिलित रहे।
इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग का “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” पखवाड़ा अभियान नगर निगम के विभिन्न वार्डों में भी जारी है। टकाना वार्ड में आयोजित कैम्प का शुभारंभ पार्षद विक्रम वाल्मीकि ने किया। इस कैम्प में बी.पी., शुगर, मुख कैंसर, ग्रीवा कैंसर, स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग के साथ-साथ औषधि वितरण किया गया। टी.बी. मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत टी.बी. की स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे भी किए गए। नोडल अधिकारी डॉ. ललित भट्ट ने बताया कि आगामी दिनों में नगर निगम के अन्य वार्डों में भी इस प्रकार के कैम्प आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में स्वास्थ्य कैम्पों में उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएँ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एसजीआरआर इंटरनेशनल स्कूल पहुँचे मुख्यमंत्री धामी, शिक्षा और संस्कार को मिली नई ऊर्जा
  • मुख्यमंत्री से मुलाकात का असर : धाकड़ धामी का धाकड़ एक्शन, सैनिकों के गांव लुठियाग की 21 साल पुरानी सड़क मांग पर एक घंटे में कार्रवाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • पूर्व आईएएस अधिकारी स्व. चंद्र सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • हडको के कार्यकारी निदेशक बने उत्तराखंड के वरिष्ठ कॉरपोरेट अधिकारी संजय भार्गव
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
  • होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय सवार, 10 सुरक्षित, एक लापता
  • मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कुछ घंटों में मिली सिलाई मशीन
  • बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता : पूर्व सीईओ समेत तीन अधिकारियों पर होगी कार्रवाई
  • बागेश्वर : हरेला पर जनपदवासियों को विभिन्न वन एवं उद्यान नर्सरियों से मिलेंगे निःशुल्क पौधे
  • हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा : स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार चार युवकों की मौत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.