गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हीट स्ट्रोक से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने प्रत्येक चिकित्सा इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : मई 22, 2026 5:51 अपराह्न
  • स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर बढ़ते तापमान को देखते हुए विशेष तैयारियां
  • चिकित्सालयों में पोस्टर, पंपलेट एवं जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को किया जा रहा सतर्क

देहरादून : प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेव से हीट स्ट्रोक के बचाव एवं उपचार के लिए व्यापक तैयारियो के साथ प्रत्येक जिले के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी कर दी हैं। साथ ही प्रत्येक जिले की चिकित्सालय इकाई में हीट स्ट्रोक रूम बनाए जाएंगे।

स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया कि प्रदेश की प्रत्येक चिकित्सा इकाई में विशेष “हीट स्ट्रोक रूम” स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि गर्मी से प्रभावित मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। सुनीता टम्टा ने बताया कि सभी हीट स्ट्रोक रूम में आइस पैक, आईवी फ्लूइड, ओआरएस सॉल्यूशन, आवश्यक दवाइयां एवं वेंटिलेटर जैसी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसके साथ ही अस्पतालों में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को भी हीट स्ट्रोक से संबंधित उपचार और आपातकालीन प्रबंधन के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य महानिदेशक ने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वांनुसार बढ़ते तापमान को देखते हुए बच्चों बुजुर्ग एवं कामकाजी लोगो को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा हीट स्ट्रोक से बचाव एवं जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार सामग्री भी प्रत्येक जिले में पहुंचा दी गई है। पोस्टर, पंपलेट एवं जनजागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को अधिक गर्मी में बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और शरीर में पानी की कमी न होने देने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने आमजन से अपील की है कि तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के समय घर से कम बाहर निकले। साथ ही जितना हो सके अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.