posted on : अक्टूबर 28, 2021 2:52 अपराह्न
श्रीनगर/पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा में महिला थाना श्रीनगर में महिला थानाध्यक्ष श्रीनगर को महिला पुलिस कर्मियों व पुलिस परिवार की महिलाओं का दांतो के परीक्षण शिविर का आयोजन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में 27 अक्टूबर 2021 को महिला थाना श्रीनगर परिसर में उक्त दन्त चेक-अप केम्प का आयोजन किया गया।
शिविर में मौजूद डॉ. केके गुप्ता ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए दांतों की सुरक्षा तथा देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। दांत शरीर का आवश्यक अंग होने के साथ-साथ चेहरे की सुंदरता को भी बढ़ाता है । दांतों की समस्या एक आम समस्या है। दांतों की सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए। मुंह एवं दांतों के देखभाल एवं रोगों से बचाव के लिए उचित परामर्श दिया गया। साथ ही मुंह एवं दांतो में होने वाली बिमारियों एवं इसके रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया। दांतों की देखभाल के लिए विशेष रुप से जानकारी दी गई। मुंह एवं दांत के उचित देखभाल एवं साफ-सफाई से मुंह एवं दांत में होने वाले कई गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है। यदि मुंह एवं दांत में किसी प्रकार का कोई लक्षण दिखाई दे तो तत्काल समय रहते चिकित्सकों से उचित परामर्श लेने हेतु बताया गया ताकि इससे बाद में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके। स्वास्थ्य शिविर में कुल 35 पुलिस कर्मियो व पुलिस परिवार की महिलाओं ने दांतो की जांच करायी।