मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्रीय विद्यालय पौड़ी के 412 छात्र-छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 22, 2026 12:43 पूर्वाह्न

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना के अनुरूप चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग पौड़ी की ओर से केंद्रीय विद्यालय पौड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय के 412 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें स्वच्छता, संतुलित पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुक किया गया।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित शिविर में बच्चों की नेत्र जांच भी की गयी। जांच में 23 बच्चों में सामान्य दृष्टि दोष की पहचान हुई, जिन्हें अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को आंखों की नियमित जांच कराने तथा आंखों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी।

इस अवसर पर डॉ. कंचन रावत ने छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित पोषण और स्वस्थ दिनचर्या के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सफाई रखने, पौष्टिक भोजन लेने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही स्वस्थ आदतों को अपनाने से बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास में मदद मिलती है। विद्यालयों में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराने में भी सहायता मिलती है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से बच्चों को जांच, परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करायी गईं। इस पहल से बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी के साथ अभिभावकों और विद्यालय समुदाय में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिला।

इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय की प्रधानाचार्य अनीता बिष्ट, दृष्टि मितिज्ञ नृपेश तिवारी, डॉ. सुमित, फार्मासिस्ट निखिलेश, एएनएम रश्मि सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण में मानकों का सख्ती से पालन करें : डीएम
  • आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां विभाग की रीढ़ – रेखा आर्या
  • इंसानों में मिला नया ब्लड ग्रुप सिस्टम ‘जामा’, बना 49वां रक्त समूह
  • उत्तरकाशी के चार बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग के लिए चयनित
  • 826 सरकारी स्कूल बंद होने पर CJP का सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम
  • मौज-मस्ती के लिए चुराई स्कूटी, पहचान छिपाने को बदला रंग
  • पांच स्कूलों में औचक पहुंचे सीईओ आकाश सारस्वत, परखी पढ़ाई और अनुशासन व्यवस्था
  • पिथौरागढ़ में 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, एक व्यक्ति की मौत
  • कमीशनखोरी के आरोपों पर खजान दास का बड़ा बयान, साबित हुआ तो इस्तीफे के साथ ही आत्महत्या भी करूंगा…! 
  • देहरादून में सनसनीखेज बारदात : पत्नी को गोली मारने के बाद पति ने पुलिस को किया फोन, फिर हुआ फरार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.