बुधवार, मई 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एम्स ऋषिकेश एवं सीमा डेंटल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 10 जनवरी को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में किया जाएगा स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2021 9:11 अपराह्न

ऋषिकेश : नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन एम्स ऋषिकेश एवं सीमा डेंटल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 10 जनवरी रविवार को उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब पृष्ठभूमि के जरुरतमंद लोगों की सहायतार्थ निशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एम्स ऋषिकेश व सीमा डेन्टल काॅलेज के चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। मेडिकल एवं डेंटल शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 2 बजे तक किया जाएगा।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश व सीमा डेंटल कॉलेज की ओर से रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक साथ आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में ऐसे लोग जो अपरिहार्य कारणों से अपने परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल आने में असमर्थ हैं, वह अपने ही क्षेत्र में संचालित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपना परीक्षण एवं परामर्श ले सकते हैं।

एम्स ऋषिकेश व सीमा डेंटल कॉलेज की ओर से समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से अपील की गई है कि वह अपने आसपास के निर्धन व असहाय लोगों को अपने समीपवर्ती क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य शिविर तक पहुंचाने में सहयोग का प्रयास करें जिन्हें किसी भी प्रकार की बीमारी में चिकित्सकीय परामर्श व उपचार की नितांत आवश्यकता है।

नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन से जुड़े डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि दोनों मेडिकल संस्थानों के संयुक्त प्रयास से ऋषिकेश, देहरादून व राज्य के अन्य विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित होने वाले वृहद स्वास्थ्य शिविर में स्त्री रोग, हड्डी रोग, हृदय रोग, जनरल मेडिसिन, ईएनटी, जनरल सर्जरी आदि विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे व उन्हें आवश्यक परामर्श देंगे। शिविर में मरीजों को विभिन्न प्रकार की जांचें व दवाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर ऋषिकेश क्षेत्र के हरिपुरकलां, रायवाला, गौहरीमाफी, छिद्दरवाला, खदरी श्यामपुर, इंदिरानगर, शिवाजीनगर, वाल्मीकि नगर, रानीपोखरी, प्राथमिक विद्यालय मायाकुंड ऋषिकेश, पंचायत भवन गुमानीवाला, चन्द्रेश्वरनगर और नरेन्द्र नगर ब्लाॅक के गूलर आदि स्थानों पर आयोजित होंगे। उन्होंने अपील की कि लोगों को चाहिए कि शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ उठाएं।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हरिद्वार में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद
  • पौड़ी गढ़वाल : नशा बना हादसे की वजह
  • सही मार्गदर्शन से छात्र चुन सकते हैं बेहतर भविष्य – नेहा भट्ट
  • हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
  • कोटद्वार पुलिस, एएनटीएफ व सीआईयू की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : अशोक जोशी ने संभाली मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी, विकास कार्यों को गति देने पर रहेगा फोकस
  • माणा क्षेत्र में नई पार्किंग व्यवस्था लागू, यातायात दबाव हुआ कम
  • अवैज्ञानिक वेतनमान संशोधित करने की मांग, सीटू ने उठाई आवाज
  • नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव : 4 दिन काम, 3 दिन छुट्टी का विकल्प, ओवरटाइम पर मिलेगा दोगुना भुगतान
  • सड़क सुरक्षा पर पौड़ी पुलिस सख्त, यातायात नियम तोड़ने वाले 87 वाहन चालकों पर कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.