शुक्रवार, मई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड: हदरा बोले: अमित शाह की चाहत, हरीश रावत,….

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2021 8:43 अपराह्न

देहरादून: गृह मंत्री अमित शाह की बहस की चुनौती को पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि वो अमित शाह से बहस के लिए तैसार हैं। जहां उनको बुलाएंगे, वहां अकेले ही उनसे बहस करने के लिए चले जाएंगे। साथ ही यह भी कहा कि अमित शाह पर वही भारी पड़ेंगे। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि अमित शाह की चाहत, हरीश रावत।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं अपने घर में तमाम कामों के साथ ही खेत में काम करती हैं। लेकिन, महिलाओं के कामों के आधार पर उनका संबोधन नहीं दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लिहाजा घसियारी योजना नाम रखना महिलाओं का अपमान है। हरीश रावत ने कांग्रेस समेत अन्य दलों और बुद्धिजीवियों से अनुरोध किया कि वह भी आगे आकर इसकी निंदा करें। जुम्मे की नमाज पर हरीश रावत ने कहा कि अगर उन्होंने जुम्मे की छुट्टी की है, तो राज्य और केंद्र सरकार कोई एक नोटिफिकेशन ढूंढ के दिखा दंे।

हरीश रावत ने कहा कि उनके शासनकाल में बिकी डेनिस शराब अगर जहर थी, तो अभी वर्तमान समय में बिक रही डेनिस शराब सही कैसे हो गयी है। डेनिस शराब से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन भाजपा शासनकाल के दौरान नकली शराब से तमाम लोगों की मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि डेनिस शराब आज भी सरकारी स्टोरों में बिक रही है।

हरदा ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री उत्तराखंड में सिर्फ झूठ बोलने आए थे, इससे ज्यादा कुछ नहीं। लिहाजा अमित शाह का भाषण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही उत्तराखंड की जनता को भी निराश करके गया। उन्होंने कहा कि आपदा में राज्य सरकार द्वारा बिना कुछ किए ही अमित शाह ने बीते दिन मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई थी।

दु:खद, गुस्सा बढ़ाने वाला, अपमानित करने वाला संबोधन। अमित शाह ने हमारी माँ-बहनों की पहचान घसियारी बनाने के धन सिंह रावत के दुष्प्रयास पर अपनी मोहर लगा दी। अमित शाह इससे ज्यादा कष्ट आप उत्तराखंड के लोगों को और कुछ नहीं पहुंचा सकते थे, जो आपने इस घसियारी संबोधन पर भारत सरकार की मुहर लगा दी। अब दुनिया जियारानी, तीलू रौतेली, बछेंद्री पाल और हमारी महिलाओं के अद्भुत साहस के इतिहास को नहीं बल्कि घसियारी शब्द के साथ जुड़े हुये इतिहास को खोजेंगे, बहुत पीड़ा पहुंच रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद खंडूरी का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी व पूर्व मेयर हेमलता नेगी
  • नरसिंह जयंती पर ज्योतिर्मठ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजी शंकराचार्य की नगरी, ITBP बैंड ने भक्ति से सराबोर किया माहौल
  • उत्तराखंड : पुलिस को बड़ी कामयाबी, केदारनाथ से चोरी 14 लाख के 13 महंगे मोबाइल फोन व नकदी बरामद
  • देहरादून में लूट के बाद फायरिंग, पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो घायल
  • धामी कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले, इन पर लगी मुहर
  • मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह में किया प्रतिभाग, बुजुर्गों को बताया समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर
  • उत्तराखंड : चमोली में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरफ्तार
  • अनुरोध पर होंगे शिक्षकों के तबादले, स्कूलों के 150 मीटर में दायरे से हटेंगी तंबाकू-शराब की दुकानें
  • सैकोट में टूटी नहर से खेती पर संकट, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
  • आम श्रद्धालुओं के दर्शनों को एक मई को खुलेंगे लाटू धाम के कपाट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.