शुक्रवार, जून 20, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th जून 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार : रोज-रोज के झगड़े ने ले ली जान, पति ने पत्नी की हत्या के बाद की आत्महत्या

शेयर करें !
posted on : जून 17, 2025 11:47 अपराह्न

हरिद्वार : हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर के वसंत कुंज में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पारिवारिक कलह में एक पति ने पहले अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली। यह वारदात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों के बीच दहशत का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने के बावजूद जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस छत के रास्ते घर में दाखिल हुई। अंदर का नज़ारा देख पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

बेडरूम में महिला का शव खून से सना पड़ा था। उसके सिर पर डंडे और लोहे की सरिया से हमला किए जाने के स्पष्ट निशान थे। छत पर पति का शव मिला, जिससे अंदेशा है कि उसने खुदकुशी की। मृतक पति ई-रिक्शा चालक था। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दंपति के बीच आए दिन झगड़े होते थे और संतान को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा था।

सीओ सिटी शिशुपाल सिंह ने बताया, “महिला ने सोमवार देर रात एक परिचित महिला को फोन कर अपने घर बुलाया था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंच पाई। उसी रात यह वारदात हुई।”

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस का मानना है कि यह गृह क्लेश का मामला है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • चम्पावत : पाटी पुलिस, एसओजी, वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई, ग्राम जोगाबसान में 280 नाली अवैध भांग की खेती की नष्ट
  • उत्तराखंड शासन ने IAS व PCS अधिकारियों के किये तबादले, 04 जिलों के बदले DM, देखिए पूरी सूची ……
  • चुनाव आयोग ने उपचुनावों में हासिल की कई नई उपलब्धियां, मोबाइल डिपॉजिट सुविधा व उन्नत वीटीआर शेयरिंग प्रक्रिया का किया गया उपयोग, मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित की गई शत प्रतिशत वेबकास्टिंग
  • बाढ़ से निपटने के लिए 30 जून को होगी मॉक ड्रिल, मुख्यमंत्री की घोषणा के क्रम में यूएसडीएमए ने शुरू की तैयारी
  • बदरीनाथ धाम में शुरू हुई फास्ट टैग सुविधा
  • उत्तराखंड : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, बद्री-केदार स्टोन क्रेशर पर 21 लाख 16 हजार 8 सौ का जुर्माना, ई-रवन्ना पोर्टल भी निलंबित
  • डीएम मयूर दीक्षित ने की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, बद्री केदार स्टोन क्रेशर पर लगाया 21 लाख 16 हजार 800 रूपये का जुर्माना, ई-रवन्ना पोर्टल भी निलंबित
  • विश्व किडनी कैंसर दिवस पर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून ने किया लोगों को जागरूक
  • योग दिवस की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कसी कमर
  • राष्ट्रपति के राजधानी देहरादून भ्रमण कार्यक्रम के दौरान इन क्षेत्रों में धारा-163 लागू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.