हरिद्वार । मुख्य कृषि अधिकारी हरिद्वार डॉ. वी. के. एस. यादव ने बताया कि जनपद हरिद्वार में कृषि यन्त्र एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर पंजीकरण की प्रक्रिया भारत सरकार के डीबीटी पोर्टल https//agrimachiery.nic.in पर प्रारम्भ हो चुकी है। कृषि यन्त्रों पर अनुदान पात्र कृषकों को ही उपलब्ध कराया जाएगा। यंत्र क्रय करने से पूर्व कृषक पात्रता की पुष्टि स्वयं कर लें। पात्रता सम्बन्धी अधिक जानकारी के लिए अपने न्याय पंचायत प्रभारी/विकासखण्ड प्रभारी/कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी/मुख्य कृषि अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। अपात्र कृषकों द्वारा यन्त्र क्रय कर लिये जाने पर अनुदान उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
इच्छुक कृषक/कृषक समूहों/स्थानीय स्वयं सहायता समूह/ग्रामीण उद्यमी/कृषक उत्पाद समूह/ग्राम सेवा सहकारी समितियां आदि कृषि यंत्र/कस्टम हायरिंग सेन्टर हेतु पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन कर सकते हैं।
जनपद हरिद्वार में कृष यंत्रों पर वर्ष 2020-21 में अनुदान हेतु आवेदन करने के लिए पोर्टल 25 अगस्त 2020 को प्रातः 11:00 बजे से सभी कृषकों के लिए ओपन हो जाएगा। इच्छुक कृषक अपनी आवश्यकतानुसार पोर्टल पर कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं एवं अधिक जानकारी के लिए https//haridwar.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं।





Discussion about this post