posted on : सितम्बर 24, 2024 12:33 अपराह्न
हरिद्वार : दिल का दौरा पड़ने से हरिद्वार पुलिस के इंस्पेक्टर खजान सिंह चौहान का हुआ आकस्मिक निधन। निधन की खबर सुन जनपद पुलिस में शोक की लहर। वर्तमान में जनपद हरिद्वार से प्रतिनियुक्ति पर उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन की सतर्कता सैल में थे नियुक्त। वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक पद पर भर्ती होकर उत्तराखण्ड पुलिस का अंग बने हरिद्वार पुलिस के निरीक्षक खजान सिंह चौहान का कल देर रात दिनांक 23 सितम्बर 2024 को दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। वर्ष 2020 में निरीक्षक पद पर पद्दोन्नत होने के पश्चात मार्च 2024 से उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लि. की सतर्कता सैल में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे स्वर्गीय खजान सिंह मूल रूप से जनपद देहरादून के निवासी थे। इनके निधन पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।