सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पतंजली योगपीठ के नाम पर हो रहे ठगी के खेल से हरिद्वार पुलिस ने उठाया पर्दा

हरिद्वार पुलिस की विभिन्न टीम ,साइबर अपराधियो की धरपकड़ को विभिन्न प्रांतों में जल्दी भेजा जाएगा: एसएसपी हरिद्वार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 15, 2023 1:25 अपराह्न
 

लंदन यूनाइटेड किंगडम की IP से तैयार की गई थी वेबसाइट, इंटरनेशनल पेमेंट का था फंडा

  प्रकरण में विधि विवादित किशोर को पुलिस संरक्षण में लेते हुए एक अन्य शातिर अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया

15 दिन में की थी 16.3 लाख की अवैध कमाई, बीते माह ही खरीदे थे 02 मकान तथा 02 लग्जरी गाड़ी

हरिद्वार : 02 अगस्त 2023 को वादी आचार्य रजनीश उर्फ स्वामी बजरंग देव निवासी पतंजलि योगपीठ जिला हरिद्वार द्वारा विगत कुछ महीनों से पतंजलि में इलाज के नाम पर हो रही फर्जी बुकिंग, बीमार पीड़ित से ठगी तथा पतंजलि योगपीठ की आम छवि खराब करने के सम्बन्ध में शिकायत दी। तहरीर के साथ ही 03 मामलों में लगभग 2 लाख की ठगी संबंधित दस्तावेज दिखाने पर थाना बहादराबाद पर मु0अ0स0 317/23 धारा 420/467/468/471 ipc पंजीकृत की गई। विवेचना के दौरान पता चला कि अभियुक्तों ने पतंजलि में बुकिंग के लिए पतंजली के नाम पर लंदन यूनाइटेड किंगडम की IP से फर्जी वेबसाइट तैयार की गई तथा डोमेन खरीदने के लिए पेमेंट का मोड भी इंटरनेशनल है।
अभियुक्तों द्वारा फर्जी आईडी के सिम निकलवाकर भिन्न भिन्न ऑनलाइन वॉलेट, paytm बैंक fincare बैंक, इक्विटस बैंक आदि खातों से फ्रॉड अमाउंट को ट्रांसफर किया जाता है तथा छल से ही प्राप्त भोले भाले लोगों के खातों का एक्सेस लेकर उनसे विड्रॉल किया जाता है । साथ ही IFSC कोड को भी काउंटरफीट कर के हरिद्वार का Display कर देते हैं। जिससे पीड़ित को विश्वास हो जाता है कि यह खाता पतंजलि योगपीठ का ही है, जबकि वास्तविक रूप से खाते बंगाल, बिहार, उड़ीसा व तमिलनाडु के पाए गए हैं। इस प्रकार अभियुक्तों के खाते की केवाईसी का स्थान, एटीएम विड्रॉल का स्थान, कॉलिंग नंबर की लोकेशन, तथा वेबसाइट क्रिएशन का स्थान आदि यूनाइटेड किंगडम तथा देश के अन्य भिन्न भिन्न स्थानों का होना पाया गया।
उक्त सम्बन्ध में आरोपियों की धर पकड़ के लिए एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तत्परता एवं दक्षता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 10 अगस्त 2023 को बिहार के नवादा जिले के ग्राम सोहजाना से बुकिंग हेतु बने फर्जी कॉल सेंटर से 2 साइबर ठगों को ग्रामीणों के भारी प्रतिरोध के बाबजूद गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के मोबाइल की जांच से पाया कि सॉफ्टवेयर की मदद से अभियुक्त अपने फोन की proxy लोकेशन किसी अन्य स्थान की कर सकते हैं, जिससे दौराने जांच पीड़ित को जिस नंबर से कॉल आती है उनकी लोकेशन देश के भिन्न भिन्न कोनों मुंबई, असम, कोलकाता की आती है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एक का नाबालिग होने के कारण विधिक कार्यवाही के पश्चात परिजनों के सुपुर्द किया गया। अन्य अभियुक्त को CJM कोर्ट नवादा में पेश कर ट्रांजिट रिमांड हासिल कर हरिद्वार लाया गया है। अभियुक्तों के बयान व मोबाइल से मिले अहम साक्ष्यों के आधार पर अन्य फरार अभियुक्तों को ट्रेस आउट किया जा रहा है। अभियुक्तों के व्हाट्सएप चैट तथा मौजूद अन्य दस्तावेजों से पता चला कि अभियुक्तों द्वारा मात्र 15 दिन में 16.3 लाख की अवैध कमाई की तथा विगत कुछ ही माह में अभियुक्त सुरेंद्र ने 2 नए मकान तथा एक बोलेरो, एक स्कॉर्पियो खरीदी।

बनाई गई फर्जी वेबसाइट-

  • patanjaliyoggramyogram@gmail.com
  • http://yogaonline.in आदि
 

नाम पता अभि0

  1. सुरेंद्र चौधरी पुत्र बिशुन चौधरी निवासी ग्राम कविरपुर, थाना शेखुपुर सराय, जिला शेखपुरा, बिहार ।
  2. – बाल अपचारी निवासी जिला शेखपुरा, बिहार 

बरामदगी

  • अपराध में प्रयुक्त 3 मोबाइल (जिनमें पतंजलि में बुकिंग से संबंधित फर्जी बाउचर, लाखों रुपयों के लेन देन का हिसाब व अन्य महत्वपूर्ण व्हाट्सएप चैट)

पुलिस टीम

  •  SHO रविंद्र शाह प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद।
  • SI हेमदत्त भारद्वाज चौकी प्रभारी शांतरशाह।
  • HC योगेश कैंथोला (साइबर सेल)
  • HC अरुण (साइबर सेल )
  • C राहुल देव 
  • C नरेंद्र सिंह (SOG)
  • C वसीम (SOG)
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.